Strait of Hormuz: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा युद्ध के बाद 15 दिनों का अस्थायी सीजफायर लागू हुआ है। इसके बाद युद्ध को समाप्ता करने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत हुई, लेकिन यह विफल रही। इस युद्ध के बीच सबसे ज्यादा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की चर्चा हो रही है, जिससे दुनिया के 20 फीसदी तेल की सप्लाई होती है। तनाव की वजह से दुनियाभर में तेल की सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है। इससे कई देशों में तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। आज हम आपके अपनी खबर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी कुछ रोचक बाते बताएंगे।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लाखों साल पहले लापता हो गए एक विशालकाय सागर की आखिरी पहचान है। सबसे खास बात यह है कि उस सागर से ही हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और हिमालय की दूरी हजारों किमी है, लेकिन इसके बाद भी एक पुराने सागर से दोनों को निर्माण हुआ है। मकरीब 25 करोड़ साल पहले धरती पर वर्तमान समय की तरह महाद्वीप नहीं थे।