फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Area 51: अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक, जानिए आखिर क्या है वजह

Wed, 14 May 2025 07:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

What Is Area 51: एरिया 51 का नाम तो आपने कभी न कभी सुना ही होगा। यह जगह अमेरिका के नेवादा में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है। कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका ने यहां पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उन पर शोध करता है।
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock
What Is Area 51: एरिया 51 का नाम तो आपने कभी न कभी सुना ही होगा। यह जगह अमेरिका के नेवादा में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है। कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका ने यहां पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उन पर शोध करता है। यह दावा करने वाले लोगों में कई अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं। एरिया-51 का नाम दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार किया जाता है। एरिया-51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं। आज हम आपको अपनी खबर में एरिया-51 के बारे में विस्तार से बताएंगे।

एरिया-51 संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन्य अड्डे का उपनाम है। यह क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमयी है। इस गुप्त स्थान पर अमेरिकी सेना के लोग ही दिखाई देते हैं। माना जाता है कि इस सीक्रेट बेस पर अमेरिकी सरकार अपने कई गोपनीय मिशन को अंजाम देती है। विशेषज्ञों का कहाना है कि इस जगह पर अमेरिकी सरकार के ऐसे कई राज दफन हैं, अगर उनसे पर्दा उठ जाए तो दुनिया में तहलका मच सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक तौर पर एरिया-51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर वैज्ञानिक गुप्त रूप से दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर शोध करते हैं। इस जगह के आस-पास अगर कोई बाहरी शख्स दिखे, तो उसे गोली मारने का भी आदेश है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock
एरिया-51 के बारे में लोगों को तब पता चला, जब 1967 में सीआईए (CIA) के निदेशक द्वारा गलती से एक मेमो लीक हो गया था। इस मेमो में एरिया-51 का जिक्र था। अमेरिका ने इस जगह को गुप्त रखा था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी नहीं जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार एरिया-51 के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया। 

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर

4 of 5
अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock
एरिया-51 के आस-पास का इलाका आज भले ही विरान है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। यहां पर बड़ी तदाद में लोग रहा करते थे। अमेरिकी सरकार को जब अपने विशिष्ट प्रयोगों को करने के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत हुई, तो उसने 1955 में इस पूरे स्थान को खाली करवा दिया। 

Ajab-Gajab: इस रहस्यमयी मंदिर में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत! आखिर क्या है रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिका में क्या है एरिया-51? जहां पर लोगों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock
एरिया 51 के आसपास के इलाकों में काफी गोपनीयता रखी जाती है। यहां पर किसी भी आम इंसान को भटकने नहीं दिया जाता। इस जगह के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रखे हैं, जिसमें अजीबोगरीब जीव देखें गए हैं। जीव किसी दूसरे ग्रह से आए हुए लगते हैं। हालांकि, यह वीडियो कितने सच हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें