Blood River: धरती पर कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में आज तक वैज्ञानिक पता नहीं लगा पाए हैं। दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इन रहस्यों को सुलझाने की कोशिश में वैज्ञानिक लगे हुए हैं। दुनिया के कई रहस्यों से वैज्ञानिकों ने पर्दा उठा दिया है, जबकि कुछ रहस्य आज भी राज हैं। दुनिया में कई रहस्यमयी जंगल, पहाड़, नदी और द्वीप हैं जिनके रहस्य के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी रहस्यमयी चीजें वायरल होती रहती हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। लेकिन इनकी सच्चाई कुछ और ही होती है।
अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही रहस्यमयी तस्वीर वायरल हो रही है। कई लोगों ने इंटरनेट पर 'खून की नदी' की तस्वीर शेयर की है। अमेरिका के सोने की खदानों के बीच खून की नदी होने की बात कही गई है। लेकिन इस वायरल तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। आइए जानते हैं कि वायरल तस्वीर में जिसे खून की नदी बताया जा रहा है आखिर वह क्या है?