दुनियाभर में मौजूद कई जेलों के बारे में आपने बेशक सुना होगा कि वहां कैदियों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उन्हें थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया जाता है। लेकिन आज हम आपको जिस जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शुमार किया जाता है। इस जेल में हर वक्त कैदियों का जीवन खतरे में होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
इस जेल का नाम गीतारामा सेंट्रल जेल है और यह अफ्रीकी देश रवांडा में है। कहा जाता है कि इस जेल में सुरक्षाकर्मी कैदियों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि कैदी ही एक दूसरे को जान से मार देते हैं और उनकी लाशों तक को खा जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जेल की क्षमता 600 कैदियों को रखने की है, लेकिन यहां 7,000 से भी ज्यादा कैदियों को रखा गया है।
4 of 5
Gitarama central jail
- फोटो : social media
कहा जाता है कि इस जेल में कैदियों के रहने की जगह इतनी कम है कि उन्हें दिन-रात खड़े-खड़े ही गुजारने पड़ते हैं। यही वजह है कि यहां कैदी जल्द ही किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस जेल में हर दिन करीब 8 लोगों की मौत किसी न किसी बीमारी की वजह से हो जाती है। कई मानवाधिकार संगठन समय-समय पर इस जेल की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कैदियों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं आया है।