फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज महिला: बिन हाथ-पैर भी करती है ड्राइविंग-स्वीमिंग

Sat, 16 Apr 2016 12:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : daily mail
कहते हैं दुनिया में नामुमकिन जैसा कुछ नहीं होता। इस महिला ने इस कहावत को सज कर दिखाया है। जहां लोगों के लिए दो हाथों से भी काम करना मुश्किल हो जाता है वहां इस महिला ने बिना हाथ और पैर कितने बड़े बड़े काम कर दिखाए।
विज्ञापन

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

2 of 10
- फोटो : daily mail
हवाई की रहने वाली 36 साल की पॉलीन विक्टोरिया पैदा ही बिना हाथ और पैर के हुई थीं। लेकिन अब उन्होंने जो कर दिखाया है वो दुनिया भर के लोगों को प्रेरणा दे रहा है। पॉलीन अपने वीडियो पोस्ट कर रही हैं जिसमें वे स्वीमिंग, ड्राइविंग और न जाने क्या क्या काम करते दिख रही हैं। ये सब वे अपने 10 साल के बच्चे को सिखाने के लिए कर रही हैं कि कुछ भी नामुमकिन नहीं होता।
विज्ञापन

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

3 of 10
- फोटो : daily mail
डेलीमेल को दिए इंटरव्यू में पॉलीन बताती हैं,'' मैं भले ही बिना हाथ-पैर के पैदा हुई थीं लेकिन बाकियों से किसी मामले में कम नहीं थी। हाथ-पैर की कमी मुझे कुछ भी करने से रोकती नहीं। मैं गाड़ी भी चलाती हूं औऱ जानती ये लोगों के लिए चैंकाने वाली बात होगी।'' 

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

4 of 10
- फोटो : daily mail
वो अपने वीडियो में दिखाती हैं कि वे किस तरह खाती हैं, मेकअप लगाती हैं और कंप्यूटर से ईमेल भी भेजती हैं। वो कहती हैं,''मैं न कहना नहीं सीखा। अगर मैं वो पा सकती हूं जो मेरे पास है तो कोई कुछ भी हासिल कर सकता है।''
विज्ञापन

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

5 of 10
- फोटो : daily mail
पॉलीवन ने भी बाकी लड़कियों की तरह ही डेट किया है, खेल-कूद में हिस्सा लिया है। जब बढ़ाई की बात आई तो पॉलीन ने तय किया कि वे दूसरे शहर में जाकर अपने दम पर पढ़ेंगी ताकि अपनी आत्मनिर्भता साबित कर सकें। उन्हें सिर्फ बाथरूम जाते वक्त अपनी दोस्त की मदद चाहिए होती थी। बाकी वे सारे काम खुद करती थीं।
विज्ञापन

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

6 of 10
- फोटो : daily mail
पढ़ाई के बाद उन्हें अच्छी कंपनी में नौकरी भी मिली। वहीं वे डेट औग से मिलीं जो आगे चल कर उनके पति बने। टेड पॉलीन से 11 साल बड़े हैं औऱ पहले से ही उनके चार बच्चे थे।
विज्ञापन

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

7 of 10
- फोटो : daily mail
पॉलीन और टेड ने डेट करना शुरू किया और 2000 में शादी कर ली। उनकी शादी भी किसी साधारण दुल्हन जैसे ही हुई। 2005 में पॉलीन को बेटा ऐरन हुआ। हालांकि वे बताती हैं कि बेटे को बड़ा करना इकलौता ऐसा काम था जो वे अकेले नहीं कर सकती थीं।

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

8 of 10
- फोटो : daily mail
वो बताती हैं,''मेरे पति टेड ने बेटे को गोद में उठाने का काम किया औऱ मेरे सौतेले बच्चों ने बेटे की नैपी बदलने का काम किया। ऐरन को बड़ा करना एक टीम का काम करना जैसा था।''

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

9 of 10
- फोटो : daily mail
कई सालों तक पॉलीन ने लोगों से बात चीत भी बंद रखी लेकिन फिर उन्हें अहसास हुआ कि उनकी कहानी दूसरों को प्रेरित कर सकती है। वो कहती हैं,''लोग मुझे देखते हैं औऱ सवाल पूछते हैं कि मैं कैसे बाल बनाती हूं, कैसे नहाती हूं, कैसे तैराकी करती हूं। और मैं उनके सवालों के जवाब भी देती हूं।मुझे कई माओं और दूसरे विकलांग लोगों की तरफ से भी सवाल आते हैं। मैं उनकी मदद करने की कोशिश करती हूं।''
विज्ञापन

बिना हाथ-पैर भी खुद करती है सारे काम

10 of 10
limbless woman - फोटो : daily mail
हालांकि इतनी प्रेरणादायक कहानी के बावजूद पॉलीन मानती हैं कि उनकी जिंदगी में भी ऐसे मौके आते हैं जब वे हताश हो जाती हैं और ईश्वर पर ही विश्वास रखती हैं कि वो उनकी मदद करेगा। वो कहती हैं,''मेरे पति औऱ बेटा बहुत अच्छे हैं। बस इसलिए कि मेरे हाथ-पैर नहीं हैं, मुझे किसी और से कुछ अलग नहीं बनाता।'' पॉलीन नई वैन लेने के लिए फंड इक्कठा कर रही हैं ताकि अपना काम जारी रख सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें