ओकलाहोमा में हाई स्कूल के एक छात्र को एक व्यक्ति की मौत का दोषी पाया गया, लेकिन वह जेल जाने से बच गए। साल 2011 में 17 साल के टाइलर एलरेड शराब पीकर ड्राइव कर रहे थे, जिसकी वजह से एक्सीडेंट में उनके एक दोस्त की मौत हो गई थी। छात्र को आदेश दिया गया कि अगर उन्हें जेल जाने से बचना है तो उन्हें हाई स्कूल और ग्रेजुएशन खत्म करना होगा, साल भर के लिए ड्रग, शराब और निकोटिन टेस्ट करवाना होगा, मृतक के लिए बनाए गए पैनल का हिस्सा बनना होगा और दस साल तक चर्च आना होगा।