फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जगह मरने पर मनाई जाती है खुशी, एक दूसरे को बधाई देते हैं लोग

Mon, 20 Nov 2017 08:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
bizarre
क्या आप अपने किसी रिश्तेदार के मरने पर जश्न मनाते है? आपका जवाब होगा बिल्कुल नहीं... किसी के जाने के बाद कोई खुशी कैसे मना सकता है और भारत में तो खासकर ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। लेकिन कहते हैं न दुनिया बहुत बड़ी है और यहां बहुत कुछ ऐसा भी होता है जिससे आप अंजान रहते हैं।

पढ़ें- इस मछली को पकाने के लिए चाहिए कड़ी ट्रेनिंग और लाइसेंस, नहीं तो खाने वाले की मौत तय
विज्ञापन

2 of 4
इंडोनेशिया में एक ऐसा समुदाय है जहां के लोग अपनों की मौत पर खुशियां मनाते हैं। ये समुदाय है टोराजा। इस समुदाय के लोग  अपनों से इस हद तक प्यार करते हैं कि उनकी मौत के बाद भी उन्हें खुद से अलग नहीं कर पाते। इस समुदाय के लोग मरे हुए इंसान के साथ जिंदा व्यक्ति की तरह ही व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
यहां किसी के मरने पर मातम नहीं बल्कि जश्न मनाया जाता है। क्योंकि हर तीन साल बाद यहां मुर्दे घर लौटकर आते है। इस समुदाय के लोग मरे हुए इंसान के साथ जिंदा व्यक्ति की तरह ही व्यवहार करते हैं। उसे जिंदा इंसान मानकर खाना भी खिलाते हैं, सजाते संवारते हैं और उसके साथ फोटो भी लेते है।
 
विज्ञापन

4 of 4
इंडोनेशिया के साउथ सुलावेसी क्षेत्र के तोरजा गांव की प्रथा काफी विचित्र है। यहां एक मान्‍यता है कि इंसान कभी मरता नहीं है। इसीलिए ये लोग मरने पर गम के बजाए उत्‍सव मनाते हैं। तोरजा गांव के लोग किसी केमिकल के जरिए इन लाशों को सुरक्षित रखते हैं। भले ही आपको ये परंपरा डरावनी लगे लेकिन अब ये परंपरा टोराजा समुदाय के लोगों की जिंदगी का हिस्सा है। जिसे वो लोग बड़ा प्यार से निभाते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें