फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़के को देखते ही लोग कहते हैं भगवान, चेहरा ऐसा कि आप भी हो जाएंगे हैरान

Sat, 05 May 2018 04:35 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
boy
अजीबोगरीब दिखने वाले इस लड़के को लोग भगवान कहते हैं। जी हां, अगर आप इसका हुलिया देख लें तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह नॉर्मल इंसानों से अलग नजर आता है। चलिए बताते हैं इसके बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
boy
दरअसल, इंडोनेशिया के रहने वाले इस लड़के को एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी का नाम 'वेयरवुल्फ' बताया जाता है। तस्वीर देखकर आप इस बच्चे की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं। इस बीमारी में पूरे शरीर पर घने बाल उग आते हैं। इंडोनेशया के उत्तरी कालीमंतन इलाके के ममबुरुंग गांव के रहने वाले 13 वर्षीय इस बच्चे का नाम मोहम्मद रेहान है। पैदाइशी रेहान को यह जेनेटिक बीमारी है। शरीर पर घने बाल उगने से वो कुछ हद तक बंदर के जैसा दिखाई देता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indonesian boy
मेडिकल साइंस में इसे भला ही बीमारी माना जाता हो लेकिन रेहान इसे बीमारी नहीं मानता। रेहान का सोचना है कि यह ईश्वर का वरदान है। इसी सोच के कारण उसने इलाज कराने से मना कर दिया है। उसके परिवार में उसकी विधवा मां और चार बहनें हैं। रेहान सिर से लेकर पांव तक बालों से ढक गया है। उसके शरीर पर तीन इंच लंबे बाल है। 

4 of 5
boy with the family
रेहान के लुक को देखते हुए कई बार वहां लोग उसे हिंदू देवता हनुमान जी भी कहते हैं। रेहान का कहना है कि मैं अपने असली नाम से ही खुश हूं। रेहान के बारे में जैसे-जैसे लोगों को पता चल रहा है वह उतना ही ज्यादा चर्चा में आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं अब लोग उसके पास आर्शीवाद तक लेने के लिए आने लगे हैं। रेहान की मां का कहना है कि उनके पति की मौत दस माह पहले हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
boy with mother
उनके शरीर पर रेहान की अपेक्षा ज्यादा बाल थे लेकिन उन्हें कभी इसके चलते परेशानी नहीं हुई। डॉक्टर मानते हैं कि रेहान को अपने पिता से ही यह बीमारी मिली है। वेयरवुल्फ जेनेटिक बीमारी के बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि यह दुर्लभ बीमारियों में से एक है। ये रोग लाखों में से किसी एक को होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें