आप सोच रहे होंगे कि यह कोई ट्रेन है जिसमें स्कूल के बच्चे जा रहे हैं। लेकिन हकीकत कुछ और है, जो आपको इस खबर को पढ़ने के बाद ही पता चलेगी। दरअसल, यह कोई ट्रेन नहीं है। क्यों चौंक गए न जानकर... असल में आपको जो तस्वीर नजर आ रही है वह सिर्फ आपकी आंखों को धोखा दे सकती है। एकबारगी देखने में यह कहीं से भी किसी स्कूल की क्लास तो नहीं ही लगती।
विज्ञापन
2 of 5
train design school
जी हां, यह ट्रेन नहीं बल्कि एक स्कूल का बरामदा है। यह देखने में किसी रेलवे स्टेशन जैसा नजर आता है। अलवर का यह स्कूल इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इसकी तस्वीरें देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
train design school
स्कूल का बरामदा बिलकुल रेलवे स्टेशन जैसा नजर आता है। आप दूर से इस स्कूल को देखेंगे तो यही लगेगा कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी है। स्कूल के बरामदे में लगे पिलर भी इस तरह से पेंट किए गए हैं कि जैसे स्टेशन पर लगे लोहे के पिलर हो।
4 of 5
train design school
इस पूरे स्कूल को बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है। अलवर की एजुकेशन एक्सप्रेस में सवार इस राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 450 बच्चे पढ़ते हैं।
स्कूल को जब रेलवे स्टेशन जैसा लुक देने का प्रस्ताव रखा गया तो यह बच्चों को भी बेहद पसंद आया और अब देखिए यह राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन के रूप में कैसा नजर आता है। है न शानदार... बच्चों को इस रेल में बैठना पसंद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सोशल मीडिया पर केरल में एक स्कूल को पहले ऐसा लुक दिया गया था।