दरअसल, इंडोनेशिया के रहने वाले इस लड़के को एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी का नाम 'वेयरवुल्फ' बताया जाता है। तस्वीर देखकर आप इस बच्चे की हालत का अंदाजा लगा सकते हैं। इस बीमारी में पूरे शरीर पर घने बाल उग आते हैं। इंडोनेशया के उत्तरी कालीमंतन इलाके के ममबुरुंग गांव के रहने वाले 13 वर्षीय इस बच्चे का नाम मोहम्मद रेहान है। पैदाइशी रेहान को यह जेनेटिक बीमारी है। शरीर पर घने बाल उगने से वो कुछ हद तक बंदर के जैसा दिखाई देता है।