क्वींसलैंड में रहने वाला 13 साल यह लड़का विशालकाय अजगर को हाथों से ऐसे पकड़ता है मानो वह कोई रस्सी उठाए हुए हो। एक छोटे से सांप को देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है लेकिन ये लड़का अजगर के साथ खेलता है..
विज्ञापन
2 of 3
ु
इस लड़के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 'ओली वार्डरोप' नाम का एक लड़का दो मीटर से ज्यादा लंबे अजगर को पकड़कर गाड़ी के नीचे से बाहर निकालता दिख रहा है।
वीडियो के अगले हिस्से में अजगर युवक के पूरे शरीर में लिपटा हुआ दिख रहा है। फेसबुक पेज Yogi McDougall के वॉल से शेयर किए गए इस वीडियो को पहली नजर में देखकर शायद आप घबरा जाएं।यह वीडियो इसलिए भी रोमांचक है क्योंकि इसमें युवक के हाथ में अजगर से बचाव का कोई हथियार नहीं है। वह शरीर के ऊपर के हिस्से में कोई कपड़ा भी पहने हुए नहीं है। युवक बेखौफ होकर अजगर को पकड़कर बैग में डाल देता है...