यूं तो कानों को जैसे ही 'आइलैंड' शब्द सुनाई देता है तो सबसे पहले दिमाग में उभरी इमेज हमें सीधा प्रकृति की गोद में ले जाती है, जहां हम समुद्र, हरे-भरे पहाड़, जंगली जानवर और बेहद खूबसूरत समुद्र किनारे नजर आने लगते हैं। लेकिन आज जिस आईलैंड के बारे में हम बात करेंगे उसके बारे में जानकर आपके सोचने का नजरिया पक्का बदल जाएगा...
विज्ञापन
2 of 6
ship grave yard sable island
दरअसल, यह आइलैंड बेहद डरावना है। बताया जाता है कि यहां कई रहस्य दफ्न हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस अजीबोगरीब आइलैंड को 'जंगली घोड़ों का घर' भी कहा जाता है। हम बात कर रहे है 'सेबल आइलैंड' की। इंटरनेट पर इस आइलैंड के बारे में खोजें तो आपको आयलैंड और जंगली घोड़ों के बारे में बहुत सी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
sable island known as ship graveyard
इस आइलैंड को 'दरिया का कब्रिस्तान' कहा जाता है। ये सुनकर इसके बारे में जानने की दिलचस्पी तो जाग ही गई होगी न। चलिए बताते हैं इसके पीछे की कहानी आखिर इस आइलैंड के ये नाम कैसे पड़ा...
4 of 6
ship grave yard sable island
यह आइलैंड, नोवा स्कोटिया से 100 मील की दूरी पर स्थित है। आइलैंड की लंबाई 42 किमी है और चौड़ा 1.5 किमी बताई जाती है। सेबल आइलैंड को 'दरिया का कब्रिस्तान' भी कहा जाता है और जिस दरिया में ये कब्रिस्तान स्थित है वो है अटलांटिक महासागर।
विज्ञापन
5 of 6
ship grave yard sable island
इसलिए इसे 'अटलांटिक का कब्रिस्तान' भी कहा जाता है, यहां 350 से भी ज्यादा जहाज डूब चुके हैं। इस आइलैंड पर घने कोहरे और समुद्र की तरह दिखने वाली रेत के जाल में फंसकर जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और फिर यहीं पर उनकी कब्र बन जाती है। कहते हैं जो भी जहाज इस और आया है वो वापस नहीं लौटा है। इससे बचने के लिए जहाज अब इसकी समुद्री सीमा से दूर से गुजरते हैं।
बता दें इस आइलैंड को जंगली घोड़ों का घर भी कहा जाता है। यहां तकरीबन 500 से भी ज्यादा जंगली घोड़े हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यहां करीब 350 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी आते हैं। इस बाबत 20 जून 2013 को इसे कनाडा का 43वां नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया।