नीदरलैंड्स में एक पॉप स्टार रेडियो 538 पर लाइव परफॉर्मेंस दे रही थी, तभी वह एक भद्दे प्रैंक का शिकार हो गई। इस शरारत से वह बुरी तरह डर गई।
विज्ञापन
2 of 8
Pop star Maan de Steenwinkel
दरअसल, परफॉर्मेंस के बीच में एक नग्न शख्स कूद पड़ा था, जिससे घबराकर पॉप स्टार रोने तक लगी। यह घटना 17 नवंबर की है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक यह शरारत पापस्टार के जानने वाले दो डिस्क जॉकी ने मिल कर रची थी। बता दें इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
naked man dancing on stage
रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय पॉप स्टार मान डी स्टीनविंकल जब स्टेज पर गाना गा रही थी उसी दौरान वह शख्स बिना कपड़ों के बीच में आकर नाचने लगा जैसे ही मान की नजर उसके ऊपर पड़ी वह हैरान रह गई। इस घटना से वह इतना डर गई कि स्टेज पर ही वह रोने लगी थी।
4 of 8
DJs Jelte van der Groot (left) and Frank Dane (right)
इस भद्दे प्रैंक को दो डिस्क जॉकी (डीजे) ने मिल कर रचा था, जिनका नाम डीजे फ्रैंक डेन और जेल्टे वैन डर ग्रूट बताया जा रहा है। ये दोनों मिलकर मान की परफॉर्मेंस के दौरान एक नग्न शख्स को वहां लेकर आए थे। ताज्जबु इस बात पर होता है कि घटना के वक्त जहां पॉप सिंगर का बुरा हाल था, वहीं बाकी लोग स्टेज के सामने नग्न होकर नाच रहे उस शख्स पर हंस रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
Maan de Steenwinkel
हालांकि दोनों डीजे ने अपनी गलती स्वीकारी है और उनसे माफी भी मांग ली है। इस घटना से जुड़े वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पॉप स्टार किस कदर डर गई थी। वह इस घटना के तुरंत बाद स्टेज पर जोर-जोर से 'ओह माई गॉड' चिल्लाने लगती है। वहीं फ्रैंक डेन भी प्रैंक के चलते हुई इस गड़बड़ को देखकर 'ओह नो' कहते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
naked man dancing on stage
इस घटना को लेकर मान कहती हैं 'मैं बुरी तरह डर गई थी। अचानक से मेरे सामने एक नग्न शख्स आ गया था।' हालांकि, प्रैंक को लेकर शो के दौरान और बाद में इस बाबत माफी मांगी गई, जिस पर पॉप स्टार ने उन्हें माफ भी कर दिया है। लेकिन इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों का इस पर जमकर गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
7 of 8
naked man dancing on stage
अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मुझे इस बारे में बहुत बुरा लगा। लेकिन अब इस घटना को तीन हफ्तों से अधिक हो गए हैं। फैंक और उनकी टीम इसके लिए मुझसे कई बार माफी मांग चुकी है। यह मामला ऐसे में निपट गया है।'