आज हम आपके लिए लाए हैं 'कोका कोला की कहानी'। अभी तक आप इसके बारे में सिर्फ इतना ही जानते होंगे कि यह चर्चित पेय है जिसे अमेरिका में बनाया गया था। ज्यादा से ज्यादा आप इसका स्वाद पहचानने में समर्थ होंगे लेकिन आज इस स्टोरी में आपको कोका कोला से जुड़ी कई रोचक बातें जानने को मिलेगी। तो क्या आप तैयार है ये जानने के लिए...
विज्ञापन
2 of 6
coca cola
यह बात सच है कि आज ‘OK’ के शब्द के बाद कोका कोला दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा अंडरस्टुड शब्द बन चुका है, इसके बावजूद लोग आज भी इससे जुड़े कई तथ्यों से अनजान हैं। बता दें कोका कोला का आविष्कार ऐटलांटा के फार्मासिस्ट जॉन एस. पेंबरटन ने किया था। आपके लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाली यह बात होगी कि कोका कोला को जब पहली बार लॉन्च किया गया तो सबसे पहले इसे एक 'ब्रेन टॉनिक' के नाम से मार्केट में लाया गया।
विज्ञापन
3 of 6
coca cola
उस समय कोका कोला को लेकर यह दावा किया गया कि ये आपकी थकान दूर करता है। दूसरा चौंकाने वाला तथ्य यह है कि सबसे पहले बाजार में उतारे गए कोका कोला में कोकेन की मात्रा भी पाई जाती थी, वह भी इतनी कि सुनकर आप के होश उड़ जाएं। जी हां, तकरीबन 9 मिलीग्राम प्रति गिलास।
4 of 6
coca cola
कोका कोला से कोकेन को 1903 में ही हटाया जा सका। दुनिया में केवल एक ही ऐसा देश है जहां कोका कोला नहीं बिकता है…और वह है उत्तर कोरिया। क्यूबा और अमेरिका के बीच हालिया व्यापारिक रिश्तों के कायम होने के बाद क्यूबा में इसकी बिक्री के लिए रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
coca cola
कोक विभिन्न स्वादों में इतने ड्रिंक्स तैयार करता है कि अगर आप हर दिन एक स्वाद चखें तो आपको इसके पूरे प्रॉडक्ट्स को चखने में 9 साल से ज्यादा का समय लग जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक कोका कोला का नेटवर्थ लगभग 83.8 अरब डॉलर (करीब 544 अरब रुपए) है, जो कि बुडवीजर, सबवे, पेप्सी और केएफसी के कुल नेटवर्थ से भी ज्यादा है।
कोका कोला यह भी दावा करता है कि मार्केट में कूपन कॉनसेप्ट की शुरुआत उसने ही की है। साल 1886 में कंपनी ने पहली बार सैंपल कूपन वितरित किए थे। सैंटा क्लॉज की मौजूदा इमेज (लाल ओवरकोट में) कोका कोला की ही देन है। साल 1920 के आस-पास कोका कोला के प्रचार के लिए इलस्ट्रेटर हैडन ने कोका कोला के रंग से मैच करते हुए लाल रंग के कोट में सैंटा क्लॉज की तस्वीर बनाई थी। इसके अलावा कोका कोला अंतरिक्ष में जाने वाला दुनिया का पहला सॉफ्ट ड्रिंक है।