जर्मनी में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने नशे की हालत में ऐसी हरकत कर दी कि पूरे शहर को उसका खामियाजा भुगतना पड़ गया। दरअसल, इस शख्स के कारण जर्मन रेलवे को 1280 मिनट तक के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
german train
'द गार्जियन' की रिपोर्ट की मानें तो यह घटना जर्मनी के म्यूनिख शहर की है। जानकारी के मुताबिक पिसिंग नामक स्टेशन से म्यूनिख पुलिस को एक अंजान शख्स की आपातकालीन कॉल मिली । उसने पुलिस को बताया कि वह किसी ट्रेन के कंटेनर में फंस गया है और उसे वहां से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
german railway
बस फिर क्या था, अचानक हड़कंप मच गया। पुलिस ने कॉल के बारे में पता किया तो मालूम पड़ा कि फोन पिसिंग स्टेशन से आया है, इतना मालूम पड़ने के बाद भी पुलिस की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई क्योंकि शख्स की तलाश में उन्हें स्टेशन पर मौजूद बहुत सारी ट्रेनों के कोच को चैक करना पड़ा।
4 of 5
train
इस दौरान पुलिस को ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से रोकनी पड़ गई। तकरीबन 21 घंटे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा और आखिर में शख्स एक कंटेनर में बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी कि आखिर वह यहां कैसे पहुंचा। उसने बताया कि वह नशे की हालत में यहां आ गया था और पूरी रात इस मालगाड़ी के कंटेनर में ही सोया था।
जब आंख खुली तो कंटेनर का दरवाजा बंद मिला। यह सुनकर पुलिस भी हैरान थी कि आखिर एक शराबी की वजह से कितनी परेशानी झेलनी पड़ी। फिलहाल, 25 वर्षीय इस शख्स को जर्मनी रेलवे में व्यवधान पैदा करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस पर कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि 1,280 मिनट में कुल 37 ट्रेनों की यात्रा रद्द की गई व 21 ट्रेनें देरी से चलाई गई।