फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर गाउन उठाकर दौड़ने लगीं दुल्हनें, वजह जानकर आप भी भागने लगेंगे

Tue, 27 Nov 2018 06:07 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Running Bride
अपनी शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है और उसे इस पल का बेसब्री से इंतजार भी होता है। आजतक आपने दुल्हन को शादी वाले दिन शर्माते, सकुचाते और शांत ही देखा होगा, लेकिन आज जो हम तस्वीरें और खबर आपको बता रहे हैं उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : twitter
यहां ब्राइडल गाउन और दुल्हन की तरह सजी लड़कियां सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं और उनके साथ-साथ उनके होने वाले पति भी दौड़ रहे हैं। कोई अपनी दुल्हन के साथ तो कोई पीछे दौड़ रहा है। किसी ने अपनी दुल्हन को गोद में उठा रखा है तो किसी ने उसे कंधों पर। बैंकॉक की सड़कों पर मानों दुल्हनों की बाढ़ सी आ गई हो। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : twitter
बैंकॉक की सड़कों पर 24 नवंबर को अलग ही नजारा देखने को मिला। बैंकॉक में हर साल इस अनोखी रेस ‘Running of the Brides’ (रनिंग ऑफ ब्राइड्स) का आयोजन किया जाता है। इस रेस में ब्राइडल गाउन के साथ लड़कियां और उनके दूल्हे तीन किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। साथ ही प्रतियोगिता को जीतने वाले जोड़े को शानदार गिफ्ट दिया जाता है। 

 

4 of 8
- फोटो : twitter
इस बार यहां सड़क पर 300 से अधिक दुल्हनें शादी के जोड़े में दौड़ लगा रही थीं। सफेद गाउन में दुल्हनें रेस लगा रही थी तो उनके साथ उनके होने वाले दुल्हे भी सूट-बूट में उनके साथ दौड़ रहे थे। किसी ने तो अपनी दुल्हन को पीठे पर उठा रखा था तो किसी ने गोद में। सबमें एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी थी। वर्ष 2014 में इस रेस में 75 दुल्हनों ने शिरकत की थी।  
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : twitter
इस रेस में 3 किमी की रेस पूरी करनी होती है। इसमें शुरू के दो किलोमीटर का हिस्सा शहर के ऊपरी और नीचले भाग से होकर गुजरता है। रेस के अंतिम पड़ाव में दूल्हे को अपनी दुल्हन को पीठ पर उठाकर दौड़ लगानी होती है। जो इस रेस को जीतता है उसे शानदार इनाम मिलता है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : twitter
इस रेस में सबसे खास होता है कि रेस शादी के जोड़े में ही लगानी होती है। लड़कियां गाउन पहनकर तो लड़के सूट-बूट पहनकर रेस लगाते हैं। रेस के विजेता जोड़े की शाही अंदाज में शादी करवाई जाती है और मालदीव और जापान के सप्पोरो में हनीमून का पैकेज दिया जाता है। विजेता जोड़े को 20 लाख थाई बाट यानी लगभग 60,400 डॉलर का इनाम दिया जाता है।
 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : twitter
इस बार ‘रनिंग ऑफ ब्राइड्स’ के विजेता दुल्हा साईस्रोय सोंगप्रेसर्ट और उनकी दुल्हन वासन थानमोल रहीं। इन दोनों ने यह रेस 27.43 मिनट में पूरी कर ली। रेस जीतने के बाद विजेता कपल ने कहा, वे अपने खुशहाल जीवन के लिए दौड़े और जीत हासिल कर ली।वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं... 
 
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर करें क्लिक...


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें