फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर लगाने के बाद महिला का हुआ बुरा हाल, तस्वीरें देख बाल रंगना छोड़ देंगे आप

Fri, 30 Nov 2018 05:31 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। खासकर लड़कियां अपना लुक दूसरों से अलग बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं। बिना किसी जांच-परख के खूबसूरत दिखने के लिए जो मिलता है लगभग इस्तेमाल कर ही लेती हैं। या फिर यूट्यूब आदि में देखकर ब्यूटी टिप्स का प्रयोग करती हैं। लेकिन इस महिला के साथ जो हुआ वह जानकर आप हैरान हो जाएंगे और शायद बाल रंगना ही छोड़ दें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
फ्रांस की एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे आप सोच भी नहीं सकते हैं। पेरिस की रहने वाली 19 साल की एस्टिल ने अपने बालों को कलर करने के लिए मार्केट से एक डाई खरीदी। डाई लगाने के बाद एस्टिल को सांस लेने में दिक्कत और सिर में खुजली होने लगी। इतना ही नहीं इसके बाद एस्टिल के सिर का आकार बढ़ने लगा साथ ही जीभ भी बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
एस्टिल ने अपने चेहरे और सिर की कुछ फोटोज फेसबुक पर शेयर की हैं। घबराई एस्टिल जैसे ही डॉक्टर के पास पहुंची तो उन्हें पता चला कि डाई में मौजूद पीपीडी केमिकल की वजह से रिएक्शन हुआ है। आपको बता दें कि पीपीडी केमिकल का इस्तेमाल ज्यादातर ब्यूटी उत्पादों में भी किया जाता है। 

4 of 6
- फोटो : Social Media
एस्टिल ने गलती यह की कि उसने पैच टेस्ट में दिए गए निर्देशों को फॉलो नहीं किया। डॉक्टरों ने बताया कि एस्टिल ने पैच टेस्ट में दिए गए निर्देशों को फॉलो नहीं किया। पैच टेस्ट में 48 घंटे का समय लिखा हुआ था। डाई को ट्राई करने करने के बाद 48 घंटे पर चेक करें कि आपको कोई रिएक्शन ना हो, लेकिन एस्टिल ने सिर्फ 30 मिनट ही उस डाई को टेस्ट कर बालों पर लगा लिया। जिससे उन्हें रिएक्शन हुआ है।  
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
हालांकि अभी डॉक्टरों ने एस्टिल को एड्रेनेलिन का इंजेक्शन लगाया हुआ है और कुछ समय बाद उनका चेहरा पहले जैसा ठीक हो जाएगा। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें... 

6 of 6
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें