MARRIAGE
हाल ही में दोनों महिला क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंध गई हैं। शनिवार को दोनों ने परिवारवालों और अपने करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों के समक्ष एक-दूसरे को हमसफर के रूप में स्वीकार कर लिया। यूनाइटेड किंगडम से टी-20 और एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका लौटने पर दोनों क्रिकेटर्स ने शादी का फैसला लिया था जिसे उन्होंने शनिवार को पूरा कर लिया। काप्प ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें भी डाली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों क्रिकेटर्स को एक साथ देखकर उनके बहुत से फैन्स ने बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की हैं।