फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल्लम-खुल्ला किन्नर से प्यार करने लगा था बेटा, बाप ने किया वो हश्र जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 18 Sep 2018 09:34 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aa
वो एक किन्नर को प्यार करने लगा था... मुलाकात को बस कुछ ही दिन हुए थे और दोनों के बीच मोहब्बत इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूजे के बगैर नहीं रह पा रहे थे। ये बात लड़के के पिता को पता चली तो कुछ ऐसा हुआ कि जानकर आपको भी ताज्जुब होने लगेगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
transgender fight
मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और मामला तब भी शांत नहीं हुआ। फिर किन्नरों को आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। तीनों पीड़ित किन्नरों का मेडिकल करा दिया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
transgender
दरअसल किन्नर से बेटे का प्यार पिता को रास न आया। उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर किन्नरों को वो हाल किया कि बात पुलिस तक जा पहुंची। दरअसल, लड़के के पिता को अपने बेटे का अफेयर गले नहीं उतरा। लेकिन बेटा उस किन्नर को कुछ ही दिनों में बेपनाह प्यार करने लगा। इसका अंजाम यह हुआ कि एक दिन वह किन्नर लड़के के घर ही जा पहुंचा और फिर...

लड़के के पिता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर किन्नरों को बुरी तरह पीटा। जी हां, यह घटना दिल्लाी के शाहपुर जट गांव में रविवार रात को हुई। इसे लेकर जमकर हंगामा किया। 3 किन्नर अपनी पिटाई से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अपने कपड़े तक उतार दिए।

4 of 5
df
दोनों पक्ष आपसी बातचीत से अब इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़का एक किन्नर को इस हद तक पसंद करने लगा कि वह अपने परिवार से छुपकर किन्नर को डेट करने लगा। चोरी-छिपे हो रही इस मुलाकात का परदा एक दिन लड़के के पिता सामने उठ गया। लड़के का पिता पहले बेहद नाराज हुआ।

उन्होंने लड़के से कहा कि तू गांव में हमारी नाक कटवा देगा। पिता ने बेटे को चेतावनी दी कि अगर तू दोबारा उससे मिला तो तुझे घर से बाहर निकाल दूंगा। इसके बाद वह किन्नर ने नहीं मिल सका। घरवालों ने भी लड़के पर नजर रखना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि लड़का और किन्नर आखिरी बार जन्माष्टमी के मौके पर मिले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
transgender
इसके बाद उसने किन्नर से मुलाकात और बातचीत बंद कर दी। परेशान होकर किन्नर रविवार रात करीब 10.30 बजे दो अन्य किन्नरों के साथ शाहपुर जट गांव पहुंच गया। जैसे ही लड़के को पता लगा कि किन्नर उससे मिलने के लिए उसके घर आया है तो वह भी मिलने के लिए वहां आ गया।

इसका पता लड़के के पिता को लग गया। इसके बाद जो हुआ वाकयी चौंका देने वाला है। उन्होंने तीनों किन्नरों को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद हंगामा करीब 2 घंटे तक चला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें