फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की इतनी ज्यादा शौकीन हो गई थी ये सिंगर, पानी और वोदका में फर्क करना ही भूल गई

Tue, 22 May 2018 08:11 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ग्लैमर की दुनिया का रंग कभी-कभी इतना चढ़ता है कि बाकी सारे रंग फीके लगने लगते हैं। इसका नशा इतना गहरा होता है कि लोग इससे बाहर आना तो दूर बल्कि अपनी परछाई तक का फर्क भूल जाते हैं। कई बड़े सेलेब्रिटीज तो इस ग्लैमर के समंदर से बाहर ही नहीं निकल पाए और वहीं गोते लगाते रह गए। ऐसी ही एक सेलेब हैं हॉलीवुड सिंगर लिली एलन। 
विज्ञापन

2 of 4
सिंगर लिली एलन हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि वह वोदका की लत की शिकार थीं। ग्लैमर की दुनिया ने उन्हें नशे में डूबो दिया है। 33 वर्षीय लिली ने बताया कि इस लत के चलते वह हर रोज वोदका की एक बोतल जरूरी तौर पर पीने लगी थीं।
विज्ञापन

3 of 4
s - फोटो : s
साल 2014 में अपने एक टूर के दौरान लिली की ऐसी स्थिति थी कि वह शराब और पानी के बीच भी फर्क नहीं करती थीं। इन सभी बातों का खुलासा लिली ने जीक्यू मैग्जीन को एक इंटरव्यू देने के दौरान किया है। लिली के मुताबिक वह हर रोज ग्रे गूज (वोदका) की एक बोतल पीती थीं। उन्होंने ये भी बताया कि सबसे छोटी बेटी मार्नी को जन्म देने के बाद उनका वजन बहुत बढ़ गया था फिर उन्होंने काफी वजन घटाया।
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान अपनी ब्यूटी मेंटेन करने की वह पूरी कोशिश कर रही थीं और खाना नहीं खाती थीं। वह जिस तरह दिखती थीं उसे लेकर बहुत इंसिक्योर महसूस करती थीं। वोदका की लत के चलते लिली ने अपना घर तक खो दिया था और उनके बच्चे तक उनसे दूरी महसूस करने लगे थे। यहां तक की पति से भी तलाक हो गया था लेकिन बाद में इस लत को छुड़ाने के लिए उन्होंने 6 महीने खुद को कंट्रोल किया और शराब से दूर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें