इस नंगे चोर की स्टोरी जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। जी हां, इसे नंगा चोर इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इसका चोरी करने स्टाइल ही कुछ ऐसा है। जब यह चोर पुलिस की पकड़ में आया तो उसे ऐसे ही हाल में पाया गया जिसे देखकर पुलिस भी चौंक पड़ी। आप सोच रहे होंगे कि इस शख्स के ऐसा करने के पीछे क्या वजह रही होगी..?
विज्ञापन
2 of 6
naked thief
बता दें यह मामला केरल का है जहां कई दिनों से एक चोर ने तिरुवनंतपुरम पुलिस के नाक में दम कर रखा था। इस कुख्यात चोर को पकड़ने के लिए लंबे समय से पुलिस हाथ-पैर मार रही थी मगर हर बार यह बच निकलता था। अब जाकर यह चोर पुलिस की गिरफ्त में आया है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 'नंगे चोर' के नाम से मशहूर हुए इस कुख्यात चोर के ऊपर जिले के कई घरों में चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन
3 of 6
Handcuffs
इस चोर की सबसे अजीब बात यह है कि ये बिना कपड़े पहने चोरी करता था। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर होता था जो कि वह अपने सिर पर पहनता था। इसी वजह से इसे 'नंगा चोर' के नाम से जाना जाने लगा। लोग उसे पहचान भी नहीं पाते थे। आप सोच रहे हो न कि फिर यह पकड़ में कैसे आया..? इसकी गिरफ्तारी का किस्सा तो और भी दिलचस्प है। वो कहावत है न कि हर चोर कोई न कोई गलती जरूर करता है। बस इससे भी कुछ ऐसा ही हो गया।
4 of 6
naked thief
यह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से। हां पुलिस को इसके लिए थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी लेकिन एडविन जॉन की पहचान कर ली गई तब जाकर उसे पकड़ा गया। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 वर्षीय एडविन जॉन मूल रूप से कन्याकुमारी का रहने वाला है, वह सिर पर अंडरवियर इसलिए पहनता था, ताकि कोई उसे आसानी से पहचान न सके। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए राह चलते शनिवार की रात हिरासत में लिया था। इसके बाद जहां-जहां पर चोरी हुई थी, वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें हूबहू वैसी ही कद काठी वाली शख्स दिखाई दिया। पुलिस का शक गहरा गया और सख्ती से पूछताछ की जिसमें वही शख्स चोर निकला।
विज्ञापन
5 of 6
police interrogation
पूछताछ में पता चला कि शख्स हर वारदात को अंजाम देने से पहले वह अपने सारे कपड़े उतारकर अपनी बाइक में ही कहीं छिपा देता था और सिर पर केवल अंडरवियर पहनकर अपने चोरी करने चल देता था। द न्यूज मिनट की रिपोर्ट की मानें तो शनिवार की रात पुजियूर पुलिस के कुछ अधिकारियों ने पेट्रोलिंग के दौरान संदेह के आधार पर एडविन को हिरासत में लिया और उसे पुलिस स्टेशन लेकर आ गए। पुलिस को शक हुआ कि वह भी तो 'नंगा चोर' हो सकता है। जिस समय पुलिस ने उसे पकड़ा वह चोरी की यामाहा बाइक चला रहा था।
हर चोरी के बाद वह अपनी बाइक बदल देता था। जहां वह चोरी करता था वहां अपनी पुरानी बाइक छोड़ देता था और वहां से दूसरी बाइक चोरी कर लेता था, जिससे वह पकड़ में न आ सके।ज्यादातर चोरियों की वारदात रात के समय में हुई थी। फुटेज चेक करने के दौरान पाया कि वह घर में पीछे के दरवाजे से घुसता था, जो केस दर्ज किए गए हैं उनमें पाया गया है कि वह घर के कुछ जरूरी सामान और पैसों की चोरी करता था। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि एडविन एक लॉ स्टूडेंट है और कन्याकुमारी के पास चेरुवार्कोनम के कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है।