फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक 'चुड़ैल' ने बचायी सैकड़ों लोगों की जान तो देखने वाले भी रह गए हैरान

Sun, 23 Dec 2018 04:56 PM IST
गौरव शुक्ला बीबीसी हिंदी, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
RWANDA GENOCIDE - फोटो : Social Media
धारधार कुल्हाड़ियां लिए भीड़ ने जब जूरा कारूहिंबी के घर को घेर कर अंदर शरण लिए लोगों को बाहर निकालने की मांग की तो उस वक्त वो बिलकुल निहत्थी थीं। उनके पास अगर कुछ था तो जादुई शक्तियों की उनकी साख थी। यही साख और इससे हथियारबंद लोगों के मन में पैदा हुआ वो डर ही था जिसने उन सौ से अधिक लोगों की जान बचा दी जो अपनी जान बचाने के लिए उनके घर के भीतर छिपे थे। ये रवांडा में हुए जनसंहार के दिनों की बात है। 1994 में शुरू हुए इस नरसंहार में रवांडा के तुत्सी समुदाय के करीब आठ लाख लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
मारे गए इन लोगों में हमलावर हूतू समुदाय के उदारवादी लोग भी शामिल थे। इन में कारूहिंबी की पहली बेटी भी थीं। इस नरसंहार के दो दशक बाद अपने दो छोटे कमरों के घर में द इस्ट अफ्रीकन से बात करते हुए उन्होंने कहा था। "उस नरसंहार के दौरान मैंने इंसान के दिल का कालापन देखा था।" इसी घर में उन्होंने उन लोगों को छुपाया था और उनकी जान बचायी थी। बीते सोमवार को रवांडा की राजधानी किगाली से करीब एक घंटे की दूरी पर पूर्व में स्थित मासूमो गांव में जूरा कारूहिंबी की मौत हो गई। किसी को नहीं पता है कि वो कितने साल की थीं। अधिकारिक दस्तावेजों में उनकी उम्र 93 साल है जबकि वो अपने आप को सौ बरस से ज्यादा का बताती थीं। जो भी हो, लेकिन जब हूतू मिलिशिया ने उनके गांव पर हमला किया था तब वो बहुत युवा नहीं थीं।
विज्ञापन

पारंपरिक ओझा परिवार में पैदा हुईं थीं कारूहिंबी

3 of 7
जूरा कारूहिंबी - फोटो : Social Media
कारूहिंबी के बारे में जो बहुत सी कहानियां लिखी गई हैं उनके मुताबिक वो एक पारंपरिक ओझा परिवार में 1925 में पैदा हुईं थीं। जन्म का ये साल उनके अधिकारिक पहचान पत्र से लिया गया है। ये कहा जा सकता है कि 1994 की घटनाओं के तार उनके बचपन से ही जुड़ने शुरू हो गए थे। यही वो दौर था जब रवांडा पर बेल्जियम का शासन हुआ और इस ओपनिवेशिक शक्ति ने रवांडा के लोगों को स्पष्ट रूप से बंटे हुए समूहों में बांट दिया। पहचान पत्र जारी करके लोगों को बता दिया गया कि वो हूतू हैं या तुत्सी। 

4 of 7
- फोटो : Social Media
कारूहिंबी का परिवार हूतू था और ये समुदाय रवांडा में बहुसंख्यक था। लेकिन अल्पसंख्यक तुत्सी समुदाय के लोगों को उच्च वर्गीय समझा जाता था और यही वजह थी कि बेल्जियम के शासनकाल में नौकरियों और व्यापार में इसी समूह का बोलबाला था। इस बंटवारे ने दोनों समूहों के बीच तनाव भी पैदा किया। 1959 में कारुहिंबी युवा ही थीं जब तुत्सी राजा किगेरी पंचम और उनके दसियों हजार तुत्सी समर्थकों को पड़ोसी उगांडा में शरण लेनी पड़ी। ये रवांडा में हुई हूती क्रांति के बाद की बात है। जब 1994 में हूतू राष्ट्रपति जुवेनाल हेब्यारिमाना का विमान मार गिरा दिए जाने के बाद तुत्सियों के खिलाफ हिंसा शुरू हुई तो ये पहली बार नहीं था जब कारूहिंबी ने इस तरह की हिंसा देखी थी। लेकिन उन्हें ये अंदाजा बिलकुल नहीं था कि हालात इतने ज्यादा खराब हो जाएंगे। अपनी जान बचाने के लिए हूतू लोगों ने अपनी तुत्सी मूल की पत्नियों तक को मारना शुरू कर दिया था। किगाली नरसंहार स्मारक से उन्होंने कहा था, "मैं सोचती थी कि अगर वो मरेंगे तो मैं भी मर जाउंगी।"
विज्ञापन

'अपनी कब्रें खोदना'

5 of 7
- फोटो : Social Media
हिंसा शुरू होने के बाद मुसामो गांव में कारूहिंबी का घर तुत्सियों के लिए पनाहगाह बन गया। नरसंहार के दौरान यहां सिर्फ तुत्सियों ने ही नहीं बल्कि बुरूंडी के लोगों और तीन यूरोपीय नागरिकों ने भी यहां शरण ली। रिपोर्टों के मुताबिक दर्जनों लोग उनके बिस्तर के नीचे छुपे थे जबकि छत में बनी गुप्त जगह में भी कई लोगों ने पनाह ली। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कारूहिंबी ने अपने खेत में गड्ढा करके भी लोगों को छुपाया था। कारूहिंबी के मुताबिक कुछ ऐसे बच्चों को भी उन्होंने छुपाया था जिन्हें उनकी मारी गई माओं की पीठ से उतारा गया था। जैसे कि उनकी उम्र के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है ये भी किसी को साफतौर पर नहीं पता कि उन्होंने कुल कितने लोगों की जान बचायी।
विज्ञापन

6 of 7
Rwanda genocide - फोटो : Social Media
नरसंहार की बीसवीं बरसी पर उन्होंने रवांडा के पत्रकार जीन पिएरे बुकयेन्सेन्गे को बताया था कि उस दौरान वो लोगों को गिन नहीं रहीं थीं। उस समय उनके पास और बहुत ज्यादा मुश्किल काम थे। लेकिन शरण लिए लोगों की संख्या इतनी जरूर थी कि इस बारे में भनक हूतू मिलिशिया को लग गई थी। बुकयेन्सेन्गे कहते हैं, "जूरू के पास सिर्फ एक ही हथियार था। अपनी कथित जादुई शक्तियों से हमलावरों को डराना। उन्होंने मिलिशिया को चेता दिया था कि अगर कुछ हुआ तो वो उन पर और उनके परिवारों पर बुरी आत्माएं छोड़ देंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

तकिये के नीचे रखतीं थी अपना मेडल

7 of 7
- फोटो : Social Media
कारूहिंबी के मुताबिक एक बार 1959 में जब दोनों समूहों के बीच नस्लीय हिंसा भड़क रही थी तब उन्होंने दो साल के एक तुत्सी बच्चे की मां से कहा था कि वो उनके नेकलेस से दो मोती लेकर अपने बेटे के बालों में बांध दे। उन्होंने बताया, "मैंने उससे कहा था कि अपने बेटे को गोदी में उठाकर चलें। बालों में मोती देखकर मिलिशिया बच्चे को लड़की समझते। उस दौरान मिलिशिया सिर्फ तुत्सियों के बेटों को ही मारते थे।" कारूहिंबी के मुताबिक वो बच्चा बच गया और उसी ने उन्हें वो मेडल दिया। वो थे रवांडा के राष्ट्रपति पाल कगामे। कारूहिंबी को कभी पता नहीं चल सका कि जिन और लोगों को उन्होंने बचाया उनका क्या हुआ। जीवन के अंतिम दिनों में उनकी एक भतीजी ने उनकी देखभाल की। अपने आखिरी इंटरव्यू के दौरान वो उसी घर में रह रहीं थीं लेकिन गरीबी की वजह से वो घर जर्जर हो रहा था। पॉल कगामे ने जो मेडल उन्हें दिया था वो उनकी संपत्ति बना रहा। वो हर समय उस मेडल को पहनकर रहतीं। जब सोतीं तो उसे अपने तकिये के नीचे रख लेतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें