लोग कहते हैं कि पैसों से खुशियां और सुकून खरीदा जा सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। गरीब इंसान को अपनी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरीब को खाने से लेकर रहने और कपड़ों तक की दिक्कत होती है। क्या आपको पता है कि अमीरों को भी अपनी जिंदगी में तमाम पैसा होने के बावजूद सुकून नहीं मिलता और वे हमेशा उलझन और टेंशन में रहते हैं। आप भी जानें अमीरों की ये उलझनें।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : getty images
गरीबों के पास पहनने के लिए कपड़े नहीं होते और अमीरों की टेंशन होती है कि पूरी अलमारी कपड़ों से भरी हुई है क्या पहनें।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : getty images
गरीब आदमी सड़कों पर रहने को मजबूर है और अमीरों को इस बात की चिंता सताए रहती है कि मेरी बड़ी गाड़ी पतली गली से कैसे निकलेगी।
4 of 9
- फोटो : getty images
अमीरों में सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की रहती है कि मेरी बीवी मुझसे प्यार करती है या नहीं।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : getty images
जानवर पालने का काफी शौक होता है। वैसे तो गरीबों को भी यह शौक होता है, लेकिन अमीरों को इस बात की सबसे ज्यादा चिंता रहती है कि घर में ऐसा कौन सा जानवर लाया जाए, जो कि सबसे अलग हो।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : getty images
गरीब आदमी बेचारा कमाता ही कितना है जो टैक्स दे सके, लेकिन अमीरों को सबसे ज्यादा चिंता इनकम टैक्स को लेकर रहती है।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : getty images
अमीरों के घरों में अक्सर इंसान कम और गाड़ियां ज्यादा होती हैं और वे नई गाड़ी के लिए गैराज को बढ़ाने के बारे में सोचते रहते हैं।
8 of 9
- फोटो : getty images
गरीबों को ट्रेन में सीट नहीं मिलती और अमीर हवाई जहाज में फर्स्ट क्लास की सीट पर बैठकर सोचते हैं यह सीट आरामदायक नहीं है।
अमीरों का एक शौक और होता है कि वे छुट्टियां मनाने समुद्र के किनारे बीच पर जाते हैं। जाने से पहले सोचते रहते हैं कि पब्लिक बीच पर क्यों जाएं जब प्राइवेट बीच उससे सस्ता है।