देश में प्रदेशों की पुलिस की छवि बेहद खराब मानी जाती है। अमूमन हर प्रदेश का वासी अपने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से नाखुश नजर आएगा। लोगों के दिल और दिमाग में यह बात बस चुकी है कि पुलिस घटना के घटित हो जाने के बाद वहां पहुंचती है। लेकिन वास्तविकता में ऐसा नहीं होता है। ऐसे कई पुलिस वाले हैं जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर जनता की रक्षा की है। ऐसी ही एक महिला पुलिस अधिकारी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।