एक महिला ने जब अपने बच्चे का टिफिन खाना पैक करने के लिए खोला तो उसमें मौत कुंडली मारे बैठी थी। उसे देख महिला के होश उड़ गए। जानिए फिर क्या हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
file
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में रहने वाली एक महिला ने लंच पैक करते वक्त देखा कि उनके बच्चे के टिफिन के ढक्कन में सांप बैठा था। यह सांप बेहद छोटा, लेकिन जहरीला था।
विज्ञापन
3 of 5
file
सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ राली बुरेल ने बताया, महिला ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके बेटे की टिफिन में सांप है। उन्होंने महिला से कहा कि वह तुरंत टिफिन बंद करें और उसे घर के बाहर रख आएं।
4 of 5
file
फिर राली महिला के घर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को टिफिन से बाहर निकाला। राली ने बताया, सांप इस्टर्न ब्राउन प्रजाति का था। इसे दुनिया के सबसे जहरीले सांप में से एक माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के तटीय इलाके में सन 2000 के बाद से इस सांप के काटने से वहां 23 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
राली के मुताबिक किस्मत अच्छी थी कि महिला ने टिफिन में सांप देख लिया। वरना अगर सांप बच्चे को काट लेता तो उसे पता तक नहीं चलता क्योंकि यह बेहद छोटा सांप था। उनका कहना है कि सांप किचेन में इसलिए गया क्योंकि घर में सबसे अंधेरी जगह वही थी।