फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल की लड़की को है अपनी दाढ़ी से प्यार, बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी

Wed, 28 Feb 2018 06:31 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये कहानी अमेरिका में रहने वाली एक ऐसी युवती की है जिसने न सिर्फ अपने अंदर के डर और हिचक पर जीत हासिल की बल्कि अब दूसरों के लिए भी मिसाल बन गईं। लगातार 14 सालों से स्कूल जाने से पहले फिर कॉलेज जाने से पहले 26 साल की नोवा खुद को खास तरीके से तैयार करती थी। मगर फिर एक दिन उनके दिमाग में कुछ ऐसा आया, जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, 26 साल की नोवा गैलेक्सिया पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के कारण उसके चेहरे पर मर्दों की तरह बाल उग आए थे। टीनेज में ही शुरू हुई इस बीमारी के चलते वो पिछले 14 सालों से लगातार शेविंग करते आ रही थी ताकि दुनिया से इस बीमारी को छिपा सके। लेकिन अब उसे अपनी दाढ़ी से प्यार हो गया और उसे बढ़ाने व लोगों को दिखाने में उसे कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
ये कहानी अमेरिका में रहने वाली एक ऐसी युवती की है जिसने न सिर्फ अपने अंदर के डर और हिचक पर जीत हासिल की बल्कि अब दूसरों के लिए भी मिसाल बन गईं। 

4 of 5
शुरुआती दौर में नोवा इस हार्मोनल डिसॉर्डर के कारण बढ़ते चेहरे के बालों से अपमानित महसूस करती थी। नोवा ने बताया कि स्कूल जाने से पहले हर रोज शेव किया करती थी। जल्दी उठ जाती थी और शेव करती थी। मगर वास्तव में अपनी दाढ़ी को अधिक समय तक छिपा नहीं सकती थी। फिर 2017 में उन्होंने नो शेव नवंबर मनाने की सोची। एक महीना शेव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दौरान नोवा को लगने लगा कि वह खुद से भाग रही है। सोसाइटी क्या कहेगी, इस चक्कर में अपना जीवन खो रही है, एक डर और हिचक में जी रही है। बस फिर क्या था उसने फैसला किया कि मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी और दाढ़ी बढ़ानी शुरू कर दी। नोवा चाहती है कि उसकी कहानी अन्य लोगों को भी इंस्पायर करे ताकि वे बेहिचक अपनी बॉडी को अपना सकें और खुद से नफरत न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें