आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब चीज के बारे में बताएंगे जिसे लोगों ने शुरुआत में तोप समझ लिया लेकिन जब उन्होंने उसकी असलियत जानी तो वे हैरान रह गए। दरअसल जो उन्हें तोप नजर आ रही थी वह तोप नहीं बल्कि कुछ और चीज थी। जब इस होश उड़ा देने वाली अजीब सी चीज की तस्वीरें दुनिया की नजर के सामने आई तो वे भी उसे बड़ी हैरानी भरी नजर से देखने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
unique thing
दरअसल, रूस में कुछ लोग घूमने को निकले। इस दौरान उन्हें तोप के आकार की ऐसी चीज नजर आई जिस पर उनकी आंखों को विश्वास कर पाना मुश्किल हो गया। दरअसल, तोप जैसी दिखने वाली वो चीज असल में बेहद अजीबोगरीब थी।
विज्ञापन
3 of 5
unique thing
रूस के व्लादिवोस्टोक शहर से कुछ किलोमीटर दूर इन यात्रियों को ये अजीबो-गरीब चीज दिखाई दी थी। यह अजीबो-अगीब चीज काफी पुरानी हो चुकी थी। यात्रियों ने उस चीज को गलती से तोप समझ लिया। इसके बाद कौतूहलवश उन्होंने पास से देखना चाहा।
4 of 5
unique thing
लेकिन जब वे उसके पास पहुंचे तो उन्हें समझ में आया कि वे तोप पर नहीं बल्कि एक किले के ऊपर खड़े हैं। उन लोगों को ऐसी ही कई तोपें दिखाई दीं जो किले के ऊपर स्थित थी। किला काफी पुराना था, जिससे उसका आधा हिस्सा जमीन के नीचे था। लेकिन वह किला आया कहां से ये उन यात्रियों के लिए जानना जरूरी हो गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह किला किसी राजा महाराजा का नहीं बल्कि रूसी सेना का था। इस किले को 19 वीं सदी में जापानी सेना के हमले को नाकाम करने के लिए बनाया गया था। व्लादिवोस्टोक में यह अकेला किला नहीं था, इससे सटे हुए ही दर्जनों किले यहां स्थित हैं। रूसी सेना के इस बेस को 1923 में बंद कर दिया गया था। इसके बाद यहां 1930 में कुछ तोपें लगायी गई थी लेकिन रूसी सेना ने इसे कभी इस्तेमाल ही नहीं किया। उसके बाद से ही यह किला वीरान पड़ा हुआ है। आज भी इस किले के अंदर जंग के समय की काफी चीजें मौजूद हैं।