यदि आपको यह लगता है कि आपको जरा भी डर नहीं लगता, तो एकबार जरूर इस होटल में रात गुजार कर देखें। एक रात में ही आपको समझ आ जाएगा कि आखिर डर किसे कहते हैं। दरअसल, यह होटल एक 'सीरियल किलर' की स्टोरी से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
scary hotel
यहां आने वाले हर शख्स को ऐसे डर का सामना करना पड़ता है जो उसने शायद ही अपने जीवन में पहले कभी फील किया होगा। दरअसल, यह होटल विशेष ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें डर का सामना करना बेहद पसंद है। इसलिए यहां आने वालों का मजबूत दिल होना बेहद जरूरी है। कमजोर दिल वालों को तो भूलकर भी इस होटल में कदम नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
h.h holmes
जानकारी के मुताबिक , इस होटल को 19 वीं शताब्दी के शुरुआती दौर के होटलों जैसा ही रूप दिया गया है। दिखने में यह काफी आलीशान लगता है। उस दौर से इस होटल को जोड़ते हुए इसलिए तैयार किया गया है क्योंकि उस समय अमेरिका में एक सीरियल किलर बड़ा फेमस हुआ था।
4 of 7
h.h holmes
वह होटल में जाकर लोगों की हत्या किया करता था। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस सीरियल किलर ने 1891-1949 के मध्य अमेरिका में तकरीबन 200 से भी ज्यादा लोगों की हत्या की थी ताज्जुब की बात यह है कि सभी हत्याएं होटल के कमरे में की गई थी। इस भय से उस वक्त लोगों ने होटल में ठहरना तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
h.h holmes
आज इस बात को सदियां बीत चुकी है लेकिन आज भी दुनिया में इस किलर की बातें की जाती है। इस किलर का नाम 'एच.एच होम्स' था। आगे चलकर इस सीरियल किलर पर बेस्ड कई मूवी व नाटक भी बनाए गए। कहते हैं कि इस किलर की मौत को लेकर भी लंबे समय तक राज गहराया रहा। कहा जाता है कि एच.एच होम्स नामक इस सिरियल किलर को फिलाडेल्फिया की मोयामेंसिग नामक जेल में सन 1896 में फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
h.h holmes
लेकिन बाद में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि होम्स इस जेल से बच निकल भागा। इसके बाद ही होटलों में सिलसिलेवार हत्यारों का दौर शुरू हुआ था मगर उन हत्याओं का कोई सुराग न लगा पाया। एक के बाद एक 200 से भी ज्यादा मर्डर हुए और माना जाता रहा कि इन सभी कत्ल के पीछे होम्स का ही हाथ है।
बता दें लंदन में एक बार फिर लोगों को उस दौर के डर से रूबरू कराने के लिए इस 'हॉलॉ होटल' को बनाया गया है। यहां कई ट्रैप ऐसे तैयार किए गए हैं कि लगेगा जैसे होटल में कोई आपका मर्डर करना चाहता है। अगर आपको किसी ऐसे रोमांच का शौक हो तो इस अजब-गजब होटल में एक रात बिताकर देख सकते हैं।