दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भयंकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सजे धजे अंकल 'खुदगर्ज' फिल्म के 'आप के आ जाने से' गाने पर बेहद क्यूट अंदाज में डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Uncle Dance in Govinda Style
इस शख्स को नाचता हुआ देखकर आपके जहन में अचानक बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आ जाएंगे, या हो सकता है कि आपका मन उनपर न्योछावर डालने को कर जाए। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनके डांस स्टेप्स के दीवाने हो चले हैं। क्या आप भी इनका डांस देखना चाहेंगे..?
विज्ञापन
3 of 7
Uncle Dance in Govinda Style
जो वीडियो वायरल हो रहा है, किसी फंक्शन का नजर आ रहा है। इसमें स्टेज पर एक शख्स, महिला के साथ डांस करना शुरू करता है और फिर वह ऐसे लटके-झटके दिखाते हैं कि मौके पर मौजूद सब लोग उनकी तारीफ करने लगते हैं।
4 of 7
sanjeev
ये वीडियो वायरल हुए ज्यादा वक्त भी नहीं बीता था कि उनका एक ओर डांस वीडियो ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ सामने आ गया। वीडियो में डांस कर रहे शख्स का नाम संजीव श्रीवास्तव है। यह हमें फेसबुक के जरिए मालूम चला। संजीव भोपाल की भाभा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है।
विज्ञापन
5 of 7
sanjeev
वह विदिशा के रहने वाले है। फेसबुक पर उन्होंने विदिशा स्टेशन की तस्वीर भी डाली है। संजीव की पत्नी का नाम अंजली श्रीवास्तव है। वह भी संजीव के साथ वीडियो में नाचती नजर आती है। गजब की बात ये है कि इतना अच्छा डांस टीचर घर में होते हुए वो एक स्टेप नहीं सीख पाईं।
विज्ञापन
6 of 7
sanjeev
फेसबुक पर उन्होंने अपनी एक जवानी की तस्वीर भी डाली है, जिसमें वे डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताज्जुब की बात ये है कि संजीव अपनी जवानी की तस्वीर में एक दम गोंविदा जैसे नजर आ रहे हैं।