सांवले रंग के एक शख्स का दावा है कि यह सोप डिस्पेंसर 'रेसिस्ट' है और इससे डार्क स्किन वाले हाथों पर साबुन नहीं निकलता। इस बात का सबूत पेश करने के लिए उसने एक ट्रिक आजमायी...
पढ़ें: मेट्रो स्टेशन में इस जगह रखी जाती हैं लाशें, भूल कर भी न जाना यहां
इस शख्स ने पहले अपना हाथ सोप डिस्पेंसर के नीचे रखा लेकिन साबुन नहीं निकला। अब आप सोच रहे होंगे कि हो सकता है मशीन में साबुन खत्म हो गया हो। लेकिन इस शख्स ने जब सफेद रंग का टिश्यू पेपर मशीन के नीचे रखा तो साबुन निकला।
गौरतलब है कि वीडियो की शुरुआत में एक सफेद हाथ में इस मशीन से साबुन निकलता साफ देखा जा सकता है। इस आधार पर इस शख्स ने प्रूफ कर दिया कि यह मशीन भी रेसिस्ट है क्योंकि इसका मोशन सेंसर केवल गोरे रंग वाले हाथों के लिए काम करता है।
जब Chukwuemeka Afigbo ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, देखते ही देखते यह वायरल हो गया। ट्विटर पर एक शख्स ने लिखा, 'अगर कंपनी में एक भी डार्क स्किन कर्मी होता तो शायद मशीन की खामी के बारे पता चल पाता।' देखें वीडियो-