मैनचेस्टर में एक मां ने उस अजनबी महिला की तलाश शुरू की है, जिसने ट्रेन टिकट के लिए 85 पाउंड (लगभग 7032 रुपये) से उनकी बेटी की मदद की। हुआ यूं कि 16 वर्षीय इंडिया ब्लेनकोर की ट्रेन छूट गई थी। वो ग्रेटर मैनचेस्टर के स्टॉकपोर्ट से ब्रिस्टल के लिए जा रही थी। उनकी मां एन्ड्रिया ने कहा कि जब वो अगली ट्रेन के लिए पहुंचीं तो उन्हें मालूम चला कि उनका टिकट उस ट्रेन के लिए वैध नहीं था। तब वहां एक अजनबी महिला ने उनकी मदद की और ब्लेनकोर के किराए का भुगतान किया।
विज्ञापन
2 of 4
India Ballancore
- फोटो : Facebook
मां एन्ड्रिया ब्लेनकोर ने बताया, "अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रहीं ब्लॉन्ड बालों वाली एक महिला ने मेरी बेटी की मदद की. लेकिन मेरी बेटी के पास ट्रेन पकड़ने के लिए समय कम था जिसकी वजह से वो उनका नाम नहीं पूछ सकी." वे कहती हैं, "इंडिया ने उन्हें 15 पाउंड (लगभग 1200 रुपये) देने की कोशिश की जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया. संभवतः वो सामने नहीं आना चाहतीं, फिर भी यदि वो इस पोस्ट को पढ़ती हैं तो उन्हें पता चलेगा कि हम उनके कितने आभारी हैं."
विज्ञापन
3 of 4
Railway Station
फेसबुक पोस्ट हुआ वायरल
मां एन्ड्रिया ब्लेनकोर ने फेसबुक पेज पर अपनी बेटी इंडिया की तस्वीर लगातर लोगों से अपील की कि वह उसकी पोस्ट को इतना शेयर करें कि संदेश उस अजनबी महिला तक पहुंच जाए। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को करीब डेढ़ लाख लोग शेयर कर चुके हैं।
मां एन्ड्रिया ब्लेनकोर का कहना है, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसे हाथों हाथ इस तरह से लिया जाएगा। मैंने तो बस इतना सोचा था कि मदद करने वाली महिला इसे देख लेंगी और मुझे मैसेज करेंगी। हम वास्तव में उन्हें बताना चाहते है कि हम उनके कितने आभारी हैं।"