गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए लोग अजीबों गरीब हरकते करते हैं। लेकिन कुछ चीजों पर आंखे भी विश्वास नहीं कर पाती। इस साल के गिनीज बुक में 4000 से ज्यादा अद्भुत कारनामों को दर्ज किया गया है।
देखिए 2017 के गिनीज बुक के संस्करण में अपना नाम दर्ज करवाने वाले लोगों के अनोखे कारनामे। यकीन मानिए तस्वीरों को देखकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
पैरों को 157 डिग्री तक घुमाने वाला बच्चा
मैक्सवैल महज 14 साल का है, लेकिन ये सबसे अनोखा बच्चा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैक्सवैल अपने पैरों को 157 डिग्री तक घुमा सकता है। यहां तक कि वह इसी तरह चलने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
सबसे लंबी पूंछ वाला कुत्ता
5 साल का यह आयरिश कुत्ता अपनी पूंछ की वजह से सुर्खियों में है। इसकी पूंछ 30.2 इंच लंबी है जो पहले रिकॉर्डधारी कुत्ते की पूंछ से 1.7 इंच ज्यादा लंबी है।
4 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
सबसे बड़ा मुंह
जर्मनी के बर्न्ड श्मिट के लिए पूरा बर्गर एक बार में खाना बच्चों का खेल है। उनका मुंह 3.46 इंच बड़ा है। ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि इस रिकॉर्ड को पाने के लिए बर्न्ड ने अपने मुंह में रॉड लगवाई है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
आईस्क्रीम का बैलेंस
कोन पर जितने आईस्क्रीम क्यूब्स होते हैं खाने में उतना ही मजा आता है। दिमित्री पन्सिएरा नाम के शख्स ने भी सबसे ज्यादा आईस्क्रीम क्यूब्स को कोन पर रखने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ने एक कोन पर 121 आईस्क्रीम क्यूब्स को बैलेंस किया, जबकि उसके पहले ये रिकॉर्ड 109 क्यूब्स को बैलेंस करने का था।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : dailymail.co.uk
सबसे बड़ी बिल्ली
कुत्तों के कद से बड़ी बिल्ली देखकर कोई भी डर जाएगा। लेकिन 3 फीट की इस बिल्ली ने अपने कद की वजह से गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है।
गिनीज बुक में 5.41 सेकेंड का रिकॉर्ड बना चुके जोसेफ तोडलिंग को लोग खतरों का खिलाड़ी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ कपड़े पहनकर ये शख्स खुद को आग के हवाले कर देता है।