फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

इस आइलैंड की है भयानक कहानी, रात को फुसफुसाती हैं पेड़ों पर लटकी ये 'हॉरर डॉल'

Wed, 13 Dec 2017 06:18 PM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
1 of 13
creepy toys found on haunted Island
आइलैंड वेकेशन का क्रेज लोगों में दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि एन्जॉय करने के लिए आइलैंड आज बेस्ट डेस्टिनेशन प्वाइंट बनते जा रहे हैं।

2 of 13
creepy toys
इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि प्रकृति का सुखद आनंद और भीड़-भाड़ की चिल्लम-चिल्ली से दूर रहने की अनुभूति आपको ऐसी जगह पर ही प्राप्त हो सकती है। लेकिन इस सुख की प्राप्ति के चक्कर में भूल से इस आइलैंड पर न चले जाना...

3 of 13
creepy toys
वहीं नेचुरल ब्यूटी से दूर दुनिया में ऐसे कई आईलैंड भी मौजूद हैं जो डरावने और रहस्यमयी होने के साथ ही काफी अजीबोगरीब हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक आइलैंड की डरावनी कहानी से रूबरू कराएंगे जहां रहस्मयी तरीके से पेड़ की शाखों पर लटकी हैं हजारों डरावनी डॉल्स।

4 of 13
creepy toys
'डॉल्स आइलैंड' आइलैंड के नाम से मशहूर इस टापू की कहानी बेहद भयानक है। आइलैंड का असल नाम 'La Isla de la Munecas' आइलैंड है। यह आइलैंड मेक्सिको सिटी से करीब 17 मील दूर है।

5 of 13
creepy toys
सबसे पहले इस आइलैंड का डरावनी कहानी 1990 में सामने आई थी। इसी वक्त पहली बार इस आइलैंड पर हजारों की संख्या में डरावनी डॉल्स पेड़ से लटकी देखी गई थीं। 
विज्ञापन

6 of 13
creepy toys hang on trees
इस आइलैंड के बारे में सबसे डरावनी बात ये बताई जाती है कि रात के समय पेड़ों पर लटकी इन डॉल्स के फुसफुसाने की आवाजें आती हैं और ऐसा लगता है कि पेड़ पर लटकी ये डॉल अपनी डरावनी आंखों से सबकुछ देख रही हैं।

7 of 13
creepy toys hang on trees
मेक्सिको में इस आइलैंड को 'चिनमपा' नाम से जाना जाता है। बताते हैं इस आइलैंड पर सबसे पहले सैन्टाना बार्रेरा नामक एक शख्स रहने आया था। वह अचानक अपने परिवार को छोड़कर यहां चला आया था।

8 of 13
creepy toys
सैन्टाना के यहां आने के बाद इस आइलैंड के बारे में लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद कुछ लोग इस आइलैंड पर घूमने आए जिनमें एक छोटी बच्ची भी थी।

9 of 13
Julian Santana Barrera
बताते हैं कि उस बच्ची की मौत आइलैंड के किनारे पर पानी में डूबने से हो गई थी। इस घटना के बाद बच्ची की मौत वाली जगह पर सैन्टाना को एक डॉल तैरती हुई नजर आई थी। सैन्टाना को लगा कि उस गुड़िया में उसी बच्ची की आत्मा है, जिसकी यहां डूबने से मौत हुई थी।

10 of 13
creepy toys
जिसके बाद सैन्टाना ने उस डॉल को पेड़ पर लटका दिया हैं। फिर तो यहां ये सिलसिला कई सालों तक चलता रहा। सैन्टाना को आइलैंड के किनारे टूटी-फूटी और डरावनी डॉल्स मिलती रही और वह उन सभी को पेड़ पर लटकाता रहा।

11 of 13
creepy toys
आज आइलैंड पर हजारों डरावनी डॉल्स लटकी हुई हैं। ये इतनी भयाननक हैं कि देखकर किसी की भी जान हलक में आ जाए। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक सैन्टाना आईलैंड पर करीब 50 साल तक रहे। 

12 of 13
creepy toys
लेकिन साल 2001 में रहस्मयी तरीके से उनकी मौत हो जाती है। सैन्टाना का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। 1990 में एक नहर कि सफाई के दौरान कुछ लोग इस आइलैंड पर चले आए थे वे यहां का नजारा देखकर बुरी तरह डर गए थे।
विज्ञापन

13 of 13
creepy toys
इसके बाद एकबार फिर इस गुमनाम आइलैंड का नाम मीडिया में उछला। इसकी बातें तेजी से होने लगी तो लोगो का इस आइलैंड पर आना-जाना शुरू हो गया।
Next
AU ऐप में पढ़ें