सांप एक ऐसा जीव है जिसे अगर कोई ख्वाब में देख ले तो उसकी हालत खराब हो जाती है। लेकिन जब बात हो पूरा नागलोक की देखने की तो सोचिए क्या हालत होगी..? सोच कर ही रूह कांपने लगती है। आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह सचमुच किसी 'नागलोक' से कम नहीं। जी हां, इस नागलोक में देखे गए तकरीबन 109 कोबरा सांप। चलिए बताते हैं कहां मिला है ये नागलोक...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
snake
ये घटना ओडिशा के भद्रक जिले की है। यहां एक किसान का घर नागलोक बन गया। पाइकसाही गांव निवासी किसान विजय भुइंया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका अपना घर नागलोक बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ और फिर...
विज्ञापन
3 of 5
snake
एक दिन उसके नए बने मकान में एक कोबरा सांप रेंगकर ड्रॉइंग रूम आ घुसा। वह सांप वहां मौजूद विजय भुइंया की बेटी के पैर पर चढ़ गया। अचानक उसकी बेटी चिल्लाकर वहां से भागी। गनीमत रही कि सांप ने उसे डसा नहीं। लेकिन इस घटना के बाद उसके यहां एक के बाद एक सांप निकलने लगे। इस कारण विजय का पूरा परिवार परेशान हो गया।
4 of 5
snake
डरे हुए परिवार ने स्नैक हेल्पलाइन को इसकी सूचना देकर मदद मांगी। बीते शुक्रवार से अब तक उसके कच्चे घर से नाग के 106 सपोले, तीन नाग-नागिन और 20 अंडों को स्नैक हेल्पलाइन के कार्यकर्ताओं ने बरामद किया है।
भुइंया परिवार और आसपास के लोग काफी दहशत में है। लोगों की मानें तो शुक्रवार से भुइंया परिवार और उसके पड़ोसियों की नींद उड़ गई है। इन्हें अब कहीं रस्सी भी दिखती है तो सांप का भ्रम होने लगता है।