क्या आपके घर में खाना गैस पर बनता है? अगर ऐसा है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, आज हम आपको गैस सिलेंडर पर लिखे गए एक खास नंबर की जानकारी देने वाले हैं। आपको शायद ही इसके बारे में पता हो।
विज्ञापन
2 of 6
gas cylinder
जी हां, आपने गैस सिलेंडर पर तस्वीर में दिखाया गया नंबर तो अवश्य देखा होगा लेकिन क्या आपको इस नंबर का मतलब पता है? आज हम आपको गैस सिलेंडर पर लिखे जाने वाले इस नंबर का मतलब बताएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
gas cylinder
सिलेंडर की एक्सपायरी डेट
दरअसल, गैस सिलेंडर पर लिखा जाने वाला ये नंबर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट होती है। क्यों पड़ गए न सोच में... जी हां, रसोई में काम आने वाले हर गैस सिलेंडर पर एजेंसी द्वारा यह नंबर अंकित किया जाता है जो सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के रूप में जाना जाता है। इसे एजेंसी के कर्मचारी या सिलेंडर डिलीवरी करने वाले तो आसानी से समझ सकते हैं लेकिन एक आम उपभोक्ता के लिए इसे समझ पाना पेचीदा साबित होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इस नंबर की पहचान करना आपको जरूर आना चाहिए ताकि आपको कोई एक्सपायरी डेट वाला सिलेंडर न थमा सके।
4 of 6
gas cylinder
रेगुलेटर के पास तीन पट्टी पर होता है ये नंबर
ये बड़ा ही आसाना है। इसे समझने के बाद गैस सिलिंडर फटने या लीक होने जैसी बातें से आपकी टेंशन मुक्त हो जाएंगे। सिलेंडर के सबसे ऊपर रेगुलेटर के पास जो तीन पट्टी लगी होती है, अगर आपने गौर किया हो तो गैस सिलेंडर पर यहां कुछ नंबर अंकित होते हैं जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहे हैं।
उन में से किसी एक पर A, B, C, D लिखा होता है। इनका मतलब है कि गैस कंपनी हर एक लेटर को 3 महीनों में बांट देते हैं, A का मतलब जनवरी से मार्च और B का मतलब अप्रैल से जून तक होता है। उसी तरह से C का जुलाई से लेकर सितंबर और D का मतलब अक्टूबर से दिसंबर तक होता है।
विज्ञापन
5 of 6
gas cylinder
A-17 का मतलब होता है
इसके साथ इसमें वर्ष भी दिए जाते हैं उदाहरण के तौर पर A-17 का मतलब होता है कि गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट जनवरी से लेकर मार्च 2017 तक है और इसके बाद सिलेंडर का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है और इन खतरों में शामिल है गैस लीकेज से लेकर सिलेंडर का फटना।
19 का मतलब 2019
इसके बाद लिखा नंबर एक्सपायरी के वर्ष को दर्शाता है। जैसे 19 का मतलब 2019 से है। उसी तरह 20 का मतलब 2020 से है। अगर आपके घर में वर्तमान समय से पहले का सिलेंडर यानी C17 से पहले का सिलेंडर है तो वो सिलेंडर एक्सपायर्ड है।