फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली 'बाहुबली' है ये शख्स, इतना शक्तिशाली कि गैस के 12 सिलेंडर को एक साथ उठाना इसके बाएं हाथ का खेल

Wed, 09 May 2018 07:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hafthor Julius Bjornsson
हॉलीवुड फिल्मों का असली 'हल्क' कहो या बॉलीवुड फिल्मों का 'बाहुबली' ये शख्स दोनों ही फ्रेम में फिट बैठता है। तभी तो इसे दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान कहा जा रहा है। हल्क और बाहुबली के पात्र तो आपने फिल्मी पर्दे पर देखे हैं लेकिन जिस शख्स का जिक्र हम यहां करने जा रहे हैं वह तो असल इंसान है। तो क्या मिलना चाहेंगे दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान से..?
विज्ञापन

2 of 6
Hafthor Julius Bjornsson
यकीन न आए तो इस शख्स की इंटरनेट पर जारी इन तस्वीरों को ही देख लीजिए, जी हां ये है दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान! हल्क की तरह विशालकाय शरीर का मालिक, अगर हकीकत में कभी आपको हल्क से मिलने का मौका मिल जाए तो! अगर आप हकीकत में हल्क से मिलने को तैयार हैं तो हम उसका पता बता देते हैं। तो जनाब धरती का असली हल्क रहता है आइसलैंड में। 
विज्ञापन

3 of 6
Hafthor Julius Bjornsson
चौंकिए मत, यह आपको कुछ नहीं करेगा। इनका नाम हैफ्थर जुलियस ब्याेर्नसन, इसके विशालकाय शरीर को देखकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आपने कई आदमकद और विशालकाय शरीर वालों को देखा होगा लेकिन ब्याेर्नसन को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आइए आपको मिलाते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान से!

4 of 6
Hafthor Julius Bjornsson
यह तस्वीर दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान हैफ्थर जुलियस ब्याेर्नसन की है। दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान होने का खिताब उन्हें रविवार को जीता है। ब्योर्नसन ने एक मुकाबले के दौरान 200 किलो की कॉन्क्रीट बॉल उठाई।  वे इस इवेंट में 51.5 प्वाइंट के साथ टॉप पर रहे। वहीं 5 बार के चैंपियन पाेलैंड के मथायस किलिस्कोवस्की 45 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
Hafthor Julius Bjornsson
चार बार यह खिताब जीत चुके अमेरिका के ब्रायन शॉ (44 अंक) तीसरे नंबर पर रहे। ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट के चलते चैंपियनशिप का ऑफिशियल रिजल्ट जून में जारी किया जाएगा। ब्योर्नसन का यह तीन महीने में तीसरा बड़ा खिताब है। उन्होंने मार्च में अमेरिका में अर्नाल्ड स्ट्रॉन्गमैन क्लासिक और फरवरी में यूरोपियन स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब भी जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hafthor Julius Bjornsson
29 साल के ब्योर्नसन ने लगातार सातवें साल पोडियम (टॉप-3) फिनिश की। वे 2011 से हर साल इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। ब्योर्नसन 2016 और 2017 में दूसरे नंबर पर रहे थे। ब्योर्नसन 2004 से 2008 तक जूनियर बास्केटबॉल टीम के सदस्य थे। फिर खेल बदलकर स्ट्रॉन्गमैन का करिअर चुना। वे गेम ऑफ थ्रोन्स टीवी सीरीज में भी रोल कर कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें