फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में पूरे रौब के साथ रहता है यह हिन्दू राजपूत, इसके खौफ से डरता है पूरा राज्य

Mon, 19 Feb 2018 09:12 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pakistan rajput
पाकिस्तान में हिन्दुओं की खराब हालत किसी से छुपी नहीं है। कभी किसी हिंदू को मार दिया जाता है तो कभी किसी को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया जाता है। एक ओर जहां आए दिन पाकिस्तान से हिन्दू परिवारों पर होने वाले अत्यचारों की खबरे आती रहती हैं, वहीं एक राजपूत परिवार है जो पूरी आन-बान और शान के साथ वहां रहता है। पाकिस्तान में इस शाही परिवार का इतना रौब है कि वहां के लोग उनसे खौफ खाते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें इस शाही परिवार के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
pakistan rajput
पाकिस्तान के सिंध में बसा उमरकोट वहां की एक मात्र हिन्दू रियासत है। 1947 में जब विभाजन हुआ था तब कई परिवार पाकिस्तान छोड़ राजस्थान में आ बसे थे, लेकिन उमरकोट के राणा ने अपनी जन्मभूमि नहीं छोड़ी। फिल्हाल इस रियासत के राजा करणी सिंह सोढ़ा है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के क्षेत्र तक उनका अच्छा खासा जलवा है। 
विज्ञापन

3 of 5
pakistan rajput
आपको बता दें कि करणी सिंह के पिता हमीर सिंह सोढा अमरकोट रियासत के राजा है। पाकिस्तान की राजनीति में हमीर सिंह का परिवार की अहम भूमिका है। करणी सिंह के दादा राणा चंद्र सिंह  पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी मित्रों में थे। बेनजीर भुट्टो की सरकार में उन्होंने कई मंत्रिपद भी संभाले। राणा चंद्र सात बार सांसद रहे थे और वह केंद्रीय मंत्री भी रहे। 
 

4 of 5
pakistan rajput
करणी सिंह जहां भी जाते हैं उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ बंदूकधारी बॉडीगार्ड हर समय मौजूद रहते हैं। उनके सुरक्षा में लगे ज्यादातर गार्ड मुसलमान हैं। पाकिस्तान के मुसलमान का मानना हैं कि हमीर सिंह का परिवार राजा पुरु (पारस) के वंशज हैं। इसलिए वह आज भी उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pakistan rajput
आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि करणी सिंह के दादा ने पाकिस्तान में ऊं और त्रिशूल का झंडा लहराया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से अलग होने के बाद राणा चंद्र ने पाकिस्तान हिंदू पार्टी का गठन किया था। इसका झंडा केसरिया रंग का था, जिसमें ओम और त्रिशूल अंकित थे। 2009 में राणा चंद्र का निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें