फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोभी खरीदने गयी थी महिला, किस्मत ऐसी पलटी कि करोड़पति बनकर वापस लौटी

Fri, 07 Dec 2018 08:19 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कहा जाता है कि कब किसकी किस्मत कहां चमक जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। किस्मत चमकाने के लिए किसी साबुन की जरूरत नहीं पड़ती है, यह अपने आप ही पता नहीं कब और कहां चमक जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाली महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसे जानकर आप कहेंगे ये तो किस्मत का खेल है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
दरअसल अमेरिका के मैरीलैंड में वनिस्सा नाम की महिला बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गई थी। लेकिन वहां लॉटरी की दुकान पर अपनी किस्मत आजमाने लग गई और उसकी किस्मत ने उसका साथ भी दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
वनिस्सा ने बताया कि उसके पिता ने उससे कहा कि वह फूड स्टोर से जाकर गोभी लेकर आए। जब वह बाजार गई तो वहां रास्ते में उसे लॉटरी की दुकान मिल गई। वहां भीड़ देखकर वह भी वहां पहुंच गई, जहां पर उसे भी टिकट लेने की इच्छा जागी। बस फिर क्या था उसने टिकट खरीदा और घर आ गई। 

4 of 6
जब वनिस्सा ने लॉटरी का टिकट स्क्रैच किया तो वह उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। वनिस्सा ने पाया कि उसने लॉटरी के टिकट की सबसे हाई प्राइस मनी जीती है। वनिस्सा का लकी ड्रॉ वास्तव में बेहद लकी साबित हुई। उसने 2,25000 डॉलर जीते, यानी 1.5 करोड़ रुपए की धनराशि जीती। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
वनिस्सा ने बताया कि वह इन पैसों को अपनी रिटायरमेंट के लिए बचाकर रखना चाहती है। इन पैसों से वह वह डिजनी वर्ल्ड घूमने का सपना पूरा करना चाहती है। बता दें कि वनिस्सा अकेली महिला नहीं है जो वहां पह इतनी बड़ी राशि लॉटरी में जीती हैं इसी साल जुलाई में भी एक अज्ञात शख्स ने ऐसे ही बड़ी राशि लॉटरी के इनाम में जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
वहीं, इस साल केरल के बिज़नेस प्रबीन थॉमस ने दुबई में जब लॉटरी का टिकट खरीदा था तब शायद उन्हें भी नहीं पता होगा कि उनकी किस्मत पलटने वाली है और पैसों की बारिश होने वाली है। क्योंकि प्रबीन थॉमस ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री ड्रॉ के जरिये 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,64,20,000 रुपये जीते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें