फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कब्र में बने सुराख से आने लगी गुनगुनाने की आवाजें! लोग खौफजदा  

Fri, 07 Dec 2018 07:13 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : File Photo
शमशान घाट हो या कब्रिस्तान दोनों ही ऐसी जगहें हैं जहां जाने और उसके पास से गुजरने के पहले लोग एकबार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। कई बार ऐसी जगहों के बारे में ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं भी सुनने में आ जाती हैं जिसे जानकर रूह कांप जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
आज हम आपको पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ की एक ऐसी कब्रिस्तान की खौफनाक दास्तां बताने जा रहें हैं जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ के निवासी सबीरुद्दीन का कहना है कि उन्होंने अपने बड़े बेटे इरफान का शव जिस कब्रिस्तान में दफनाया था वहां उसकी कब्र के पास एक छोटा सा छेद हो गया है। जिससे गुनगुनाने की आवाज आती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : File Photo
परिजनों ने दावा किया है कि कब्र से आवाज आती है कि मुझे जल्दी से बाहर निकालो। इतना ही नहीं घबराए सबीरुद्दीन ने जिले के डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कब्र से मुर्दे को निकलवाकर मामले की जांच करने की भी मांग की थी। 

4 of 5
- फोटो : social media
आपको बता दें कि डीएम के आदेश के बाद एसपी देहात ने कहा कि थाना स्तर पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बताया जा रहा है कि अब डीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। इस मामले की खबर पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और इस घटना को लेकर कब्रिस्तान में ग्रामीणों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें