फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से कूदी बीवी को बचाने के लिए पति ने किया कुछ ऐसा, देखती रह गई दुनिया

Wed, 16 May 2018 01:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Shanghaiist
कोई छत से कूद रहा हो तो आप उसे कैसे बचाएंगे। क्या आप उस समय कुछ सोचने की स्थिति में होंगे जो बचाने का तरीका सोचेंगे।

लेकिन एक पति ने छत से कूद चुकी अपनी बीवी को इस तरह बचाया कि आप सोच तक नहीं सकते। ऐसा फिल्म में तो हो सकता है लेकिन हकीकत में ऐसा होना सच में विस्मयकारी है।
विज्ञापन

2 of 5
वीडियो चीन का है जहां एक दिलदार पति अपनी पत्नी की जान कुछ इस तरह बचाता दिख रहा है जिसे देख कर पूरी दुनिया हैरान है।
विज्ञापन

3 of 5
चीन के झांक्सी प्रांत के रहने वाले एक एक पति-पत्नी में कुछ नोक-झोंक इतनी बढ़ गई कि वह आत्महत्या करने के लिए बिल्डिंग की छत पर पहुंच गई। उसने जैसे ही बिल्डिंग से छलांग लगाई उसके पति ने जल्दी उसे बचाने के लिए अपना हाथ आगे किया। लेकिन वह उसका हाथ नहीं पकड़ सका।

4 of 5
पति के हाथ में बीवी की चोटी आ गई। उसने अपनी पत्नी की चोटी को कसकर पकड़ के रखा और उसे ऊपर खींचने लगा। उसने कई बार उसे ऊपर खींचने की कोशिश की लेकिन चोटी उसके हाथ से फिसलती जा रही थी। दूसरी तरफ उसकी पत्नी बार-बार उसे छोड़ने के लिए कह रही थी लेकिन पति ने उसकी चोटी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोटी उसके हाथ से फिसल जाए उससे पहले ही पुलिस आ गई। छह पुलिसवालों की मदद से लड़की को बचाया जा सका। कहते हैं कि 12 हजार बालों की चोटी 12 टन तक वजन उठा सकती हैं। इसी वजह से पति अपनी पत्नी को इतनी देर तक पकड़ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें