फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आदमी के गले के अंदर मिले हजारों पिन, एक्स रे देख उड़ गए सबके होश

Tue, 02 May 2017 07:04 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
कोटा के रेलवे हॉस्पिटल में एक अजीब मामला सामने आया है। बीते फरवरी महीने में 'बदरीलाल मीणा' को गले में अचानक दर्द हुआ था। ये दर्द उनके बर्दाश्त के बाहर था। उन्हें फौरन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों को भी समझ में नहीं आ रहा था कि उसे इतना दर्द क्यों हो रहा है।
 
विज्ञापन

जब आदमी के गले में मिले हजारों पिन, एक्स रे देख सबके उड़ गए होश

2 of 5
आपको बता दें कि बदरीलाल राजस्थान का रहने वाला है, उसकी उम्र  55 साल है। शुरुआती जांच से कुछ पता नहीं चल पाया लेकिन जैसे ही एक्स-रे की रिपोर्ट सामने आई, रेलवे हॉस्पिटल का हर डॉक्टर चौंक गया। डॉक्टरों की आंखें रिपोर्ट से हट नहीं रही थीं। उनका कहना था कि ये ऐसा पहला केस है। अगली स्लाइड में देखें रिपोर्ट में क्या निकला। 


 
विज्ञापन

जब आदमी के गले में मिले हजारों पिन, एक्स रे देख सबके उड़ गए होश

3 of 5
एक्स-रे में साफ देखा जा रहा था कि उनके गले में पिन्स मौजूद हैं। इन सब के बीच सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि बदरीलाल को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि ये पिन्स उनके गले में कहां से आईं। उस शख्स के गले, पैर और हाथों के अंदर करीब 75 पिन्स पाई गई हैं।

जब आदमी के गले में मिले हजारों पिन, एक्स रे देख सबके उड़ गए होश

4 of 5
इस एक्स-रे रिपोर्ट के बाद उन्हें फौरन मुंबई रेलवे हॉस्पिटल भेजा गया लेकिन मुंबई के डॉक्टर्स को इन पिंस को निकालने का कोई उपाय नहीं समझ आ रहा था। मुंबई में इनके पूरे शरीर का एक्स-रे करवाया गया, जिसमें सामने आया कि न सिर्फ गले बल्कि उनके हाथ और पैर में भी कई पिन्स मौजूद हैं। मुंबई रेल्वे हॉस्पिटल ने बदरीलाल को वहीं के ही एक निजी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब आदमी के गले में मिले हजारों पिन, एक्स रे देख सबके उड़ गए होश

5 of 5
उस आदमी के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता से कई बार इन पिन्स के बारे में पूछा लेकिन उन्हें इस बारे में कुछ भी याद नहीं। ये एक अजीब केस है, क्योंकि बदरीलाल को ये याद नहीं कि पिन्स उनके शरीर में कैसे पहुंची और अगर उन्होंने इसे खाया नहीं है, तो शरीर के अंदर ये पहुंचीं कैसे? अब देखना ये है कि डॉक्टर्स इस मर्ज का इलाज कब तक खोज लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें