सुन्दर दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कुछ तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ हर दूसरे दिन ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगाते हैं। खूबसूरत दिखने के लिए आज कल लोग प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा ले रहे हैं। ये जानने के बावजूद कि प्लास्टिक सर्जरी घातक भी हो सकती है इसका चलन लोगों के बीच काफी बढ़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
मॉडल ने कुछ ऐसी करा ली सर्जरी, गंवानी पड़ गई जान
2 of 5
प्लास्टिक सर्जरी के इसी चलन की वजह से एक मॉडल 'क्रिस्टिना' को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। खबरों के मुताबिक, ये मॉडल अपनी खूबसूरती को ले कर काफी सजग रहती थीं, जिसके लिए वो 17 साल की उम्र से ही प्लास्टिक सर्जरी करा रही थीं।
विज्ञापन
मॉडल ने कुछ ऐसी करा ली सर्जरी, गंवानी पड़ गई जान
3 of 5
प्लास्टिक सर्जरी के बारे में क्रिस्टिना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये उनका पैशन और उनकी आदत है। इसके जरिए वो अपनी बॉडी को एक अलग लेवल पर पहुंचाना चाहती हैं। उनकी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से हो जाता है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर की संख्या 6 लाख से ज्यादा थी।
मॉडल ने कुछ ऐसी करा ली सर्जरी, गंवानी पड़ गई जान
4 of 5
ऐसी ही एक प्लास्टिक सर्जरी के दौरान उस मॉडल को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। अपने छोटे से मॉडलिंग करियर में उस मॉडल ने नाक से ले कर ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट सहित हर अंग की सर्जरी कराई थी।
ये पहला ऐसा केस नहीं है। इससे पहले भी कई मॉडल्स को सर्जरी करवाने के चलते कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यहां तक की कुछ को जान भी गंवानी पड़ी है।