चीन के पूर्व में मौजूद झेजियांग प्रांत में है शेंगशान द्वीप, इस द्वीप पर हूटोवान नाम का एक गांव है जहां अब बस कुछ ही लोग रहते हैं। यहां हरी-भरी घास और लताएं इस कदर उग आई हैं कि यहां मौजूद हर घरों-इमारतों पर अब इन्हीं का कब्जा हो गया लगता है।
विज्ञापन
2 of 4
china village
अब ये पूर इलाका भूतिया दिखने लगा है मानो किसी हॉलीवुड फिल्म का सेट हो। समाचार एजेंसी एएफपी के फोटो पत्रकार जोहानेस एजेले ने इस इलाके का दौरा किया और यहां की आकर्षक तस्वीरें अपने कैमरे में उतारीं। कभी 500 घरों के इस गांव में अच्छी-खासी चहल-पहल रहा करती थी।
विज्ञापन
3 of 4
china village
यहां दो हजार से अधिक मछुआरे परिवार रहते थे। लेकिन मुख्य सड़क से ये द्वीप इतना दूर था कि यहां शिक्षा व्यवस्था और सामान लाने-ले जाने में काफी दिक्कतें होती थीं। साल 1990 की शुरुआत से यहां बसे परिवारों ने बेहतर जिंदगी की तलाश में गांव से पलायन करना शुरू कर दिया।
1994 तक लगभग सभी परिवार यहां से पलायन कर चुके थे। आज यहां मुट्ठी भर लोग ही रहते हैं। लेकिन बीते सालों में प्रकृति ने यहां के घरों पर कब्जा कर लिया है और घास और पत्तियां इलाके के लगभग हर घर और हर कोने में उग आई हैं। इस कारण अब ये एक आकर्षक पर्यटक स्थल बनता जा रहा है।