जरा ध्यान दें... कहीं आपका बच्चा भी यूट्यूब की मदद से कुछ गलत तो नहीं सीख रहा..? जी हां, 'यूट्यूब', जिस पर दिनभर में पूरी दुनिया से तमाम वीडियो अपलोड किए जाते हैं। आज यह पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन चुका है और किसी भी उम्र के इंसान के लिए एक्सेसिबल है।
विज्ञापन
2 of 5
AIR GUN
हालांकि यूट्यूब ने अश्लिल सामग्री पर कहीं हद तक रोक लगा रखी है, लेकिन अगर बात हो गन या बम बनाने की तो आपको यूट्यूब पर ऐसे तमाम वीडियो देखने को मिल जाएंगे जिसमें इन्हें बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
AIR GUN
ऐसा ही एक यूट्यूब वीडियो सामने आया है जिसमें एयर गन बनाने का तरीका बताया गया है। यह वीडियो 3 से 12 साल तक के बच्चे भी आसानी से खोज सकते हैं। जी हां, यूट्यूब पर केवल 'GUN' लिखने की देर है और कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा एयर गन बनाने का यह खतरनाक वीडियो...
4 of 5
AIR GUN
सोचिए जो बच्चा बचपन में ही गन बोलना सीख लेता है उसके लिए कितना आसान है इस खतरनाक वीडियो तक पहुंच पाना।ताज्जुब की बात तो यह है कि इस वीडियो को अभी तक 36 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में जैकेट पहना एक शख्स पुराने पाइप के एक टुकड़े से घर में ही एक ऐसा खतरनाक हथियार बनाने की ट्रेनिंग दे रहा है जो बच्चों की पहुंच से दूर रहना चाहिए।
शख्स पाइप के टुकड़ों और कोल्ड ड्रिंक की पुरानी बोतल की मदद से इसे तैयार करता है। वीडियो में गन बनाने के बाद शख्स एक डिब्बे पर इसकी टेस्टिंग करके दिखाता है।