आज हम एक ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए हैं जो रियल लाइफ में बिलकुल 'HULK' जैसा दिखता है। जी हां, इस शख्स का शरीर नॉर्मल इंसानों के जैसा तो बिलकुल नहीं दिखता। यह विशालकाय शरीर देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन जितना विशाल इस शख्स का शरीर है उससे कहीं ज्यादा विशाल आज इस शख्स की पीड़ा बन चुकी है। इस शख्स की ऐसी हालत की पूरी दास्तां जानकर आपको भी तरस आएगा। तो चलिए बताते हैं आपको इसकी कहानी...
विज्ञापन
2 of 5
chinese hulk
दरअसल, इस शख्स की ऐसी हालत उसकी एक गलती से हुई है। उसने कई साल तक ऐसी गलती की है जिसका हर्जाना आज उसे यूं भुगतना पड़ रहा है। चीन के 68 साल के मिस्टर टैन नामक इस शख्स का शरीर अब फिल्म कैरेक्टर 'द हल्क' की तरह हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
chinese hulk
एक रिपोर्ट की मानें तो टैन ने 13 साल की उम्र से ही शराब पीना शुरू कर दिया था और 40 की उम्र तक वह हर दिन राइस वाइन पीते थे, जिस वजह से उसके शरीर को एक घातक बीमारी ने अपना शिकार बना लिया।
4 of 5
chinese hulk
टैन खुद बताता है कि वह कई साल से ऐसा कर रहा था। वह इसका आदी हो चुका था। एक लीटर शराब पानी की तरह रोज पीना उसकी रोजमर्रा की आदत बन चुका था। उसे यह नहीं पता था कि उसके शरीर में इस कारण इतना फैट जमा हो जाएगा कि उसकी जान पर बन आएगी। आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुका है कि उसके शरीर में चारों ओर फैट जमा होने लगा है।
इसकी तकलीफ जब उसे महसूस होने लगी तो वह डॉक्टर के पास पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती होने को कहा। फिलहाल, उसका इलाज चीन के हुनान पीपुल्स हॉस्पिटल में चल रहा है। उसके डॉक्टर्स कहते हैं कि मिस्टर टैन Madelung's disease का शिकार हो गया है। इस बीमारी में शरीर के फैट स्टोरेज तेजी से बढ़ जाते हैं और ये खासकर कंधों और गर्दन को सबसे पहले प्रभावित करते हैं। इसलिए टैन की आज ऐसी हालत हो गई है।