फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल की तरह दिखने के लिए ट्रांसजेंडर महिला ने पानी की तरह बहा दिया पैसा, करा डाली 20 सर्जरी

Sat, 10 Nov 2018 04:12 PM IST
फीचर डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ivana - फोटो : Instagram bimbo_doll_ivana
अच्छा दिखने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए कुछ लोग खुद पर ज्यादा ध्यान दे देते हैं तो कुछ कम। लेकिन ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने लुक्स पर ध्यान देने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देने में भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसी ही एक ट्रांसजेंडर महिला की कहानी है, जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Ivana - फोटो : Instagram bimbo_doll_ivana
बर्लिन में रहने वाली इवाना, 26 साल की हैं। इवाना का जन्म एक लड़के के रुप में हुआ था लेकिन जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही इवाना को महसूस हुआ कि उनकी आत्मा गलत शरीर में आ गई है। लिहाजा खुद को बदलने के लिए इवाना ने लड़कियों की तरह कपड़े पहनने शुरू कर दिए। तब से शुरू हुआ सफर आज तक बदस्तूर जारी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Ivana - फोटो : Instagram bimbo_doll_ivana
इवाना पर खुद को बदलने की सनक इस कदर चढ़ी कि उन्होंने सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर डाले। इवाना, अब तक 20 सर्जरी करवा चुकी हैं। जिनमें से नाक,स्तन, भौं, जबड़े और कानों की लोलकी समेत शरीर के कई अन्य अंग भी शामिल हैं। 

4 of 6
Ivana - फोटो : Instagram bimbo_doll_ivana
मिरर में छपी खबर के मुताबिक इवाना अपनी सर्जरी में अब तक 87 हजार पाउंड यानी की करीब 81 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Ivana - फोटो : Instagram bimbo_doll_ivana
एक बार सर्जरी कराने में शारीरिक चुनौतियों के साथ-साथ आर्थिक चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए इवाना हफ्ते में दो दिन सेक्स वर्कर का भी काम करती हैं। इससे जो कमाई होती है। उससे वह अपने शौक और इलाज को पूरा करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ivana - फोटो : Instagram bimbo_doll_ivana
अपने नए लुक्स पर बात करते हुए इवाना बताती हैं कि पहले मैं बहुत बदसूरत लगती थी लोग मुझे नोटिस नहीं करते थे। लेकिन अब सर्जरी के बाद मैं जहां जाती हूं वहां लोग मुझे ही देखते हैं। कुछ महिलाएं मुझे सेक्स डॉल की संज्ञा देकर चिढ़ाती हैं लेकिन इसे मैं अपनी तारीफ मानती हूं। क्योंकि मैं सेक्स डॉल की तरह ही दिखना चाहती हूं।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें