फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल की बच्ची को बालों ने बनाया मशहूर, सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हजारों लोग

Thu, 06 Sep 2018 02:26 PM IST
कच्ची धूप, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
d
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि महज पांच साल की एक बच्ची के इंस्टाग्राम पर हजारों फैंस हैं। इसके पीछे बेहद खास वजह बताई जा रही है। जी हां, जब आप इस बारे में जानेंगे तो आप भी इस बच्ची के दीवाने हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
d
जी हां, मीया अफलालो शुनेम नामक ये पांच वर्षीय बच्ची इजरायल की रहने वाली है। इस बच्ची के बाल काफी लंबे और खूबसूरत हैं। यही वजह है कि बच्ची बेहद खूबसूरत नजर आती है मानों कि जैसे कोई सेलेब्रिटी हो। जब इस बच्ची के खूबसूरत बालों के साथ इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर आई तो उसे उम्मीद से ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद मीया के 12 पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाले गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज उसके फॉलोअर्स की संख्या करीब 83000 पार पहुंच चुकी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
d
उसके घने, लंबे और लहराते बाल सोशल मीडिया पर ऐसे छाए हैं कि हजारों लोग उसकी नई तस्वीरों का इंतजार करने लगे हैं। मीया की लाल, गुलाबी, काली और सफेद सहित कई रंगों की पोशाक में तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इजराइली सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सागी दहारी ने इस बच्ची को पॉपुलर करने में बड़ा अहम रोल निभाया है। 

4 of 6
d
दहारी वो शख्स हैं जो अपने देश के टॉप मॉडल और कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। उन्हें खूब आता है कि कैसे किसी को मुकाम तक पहुंचाना है। दहारी ने ही सबसे पहले मीया की तस्वीरें खींची और साझा की थीं। बस फिर क्या था मीया अफलालो प्रसिद्घ हो गई। दहारी ने वंडर वुमन गैल गैडोट के साथ भी काम किया है। उनका कहना है कि मीया बेहद शानदार बच्ची है आैर फोटोसैशंस के दौरान बेहद धैर्य से काम करती हैं। ना कभी बहस करती है और ना परेशानी खड़ी करती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
d
मीया इतनी प्यारी लगती है जिसकी सबसे बड़ी वजह उसकी मुस्कराहट है। जी हां जब कोई मीया को हंसता हुए देख लेता है तो उसकी नजर वहीं ठहर जाती है। मीया में वो जादू है जो सबको मोहित कर लेती है। शायद यही वजह है कि मीया अपने दौर की सबसे छोटी माॅडल आैर सेलिब्रटी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
d
उसकी तस्वीर आैर हेयरस्टाइल ब्रिटिश वोग की वेबसाइट पर प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इसके बाद से अब वो आैर भी स्टाइलिश हो रही है। मीया के अंदाज के फैन जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। जी हां, इंस्टाग्राम पर क्यूट कमेंट पढ़कर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा। मगर वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मीया उम्र में बहुत छोटी है आैर कुछ लोग उसका शोषण कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें