तकरीबन छह साल पहले की बात है जब एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आदमी और जानवर के बीच का फर्क समझ पाना मुश्किल हो गया। सोशल मीडिया पर यह मामला इतना गर्माया कि सभी ने इसकी कड़ी भर्तस्ना की। उस वक्त शायद दुनिया की नजर में यह सबसे घिनौना अपराध बन गया।
2 of 6
d
इस मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। दरअसल, लोगों ने एक ऐसा शख्स पकड़ा था जो मुर्दा औरतों के साथ कब्रिस्तान में ऐसा काम किया करता था जिसे जानकर आपको भी इस शख्स से घृणा होने लगेगी। यह बड़े ताज्जुब की बात है कि समाज में ऐसी घिनौनी मानसिकता के प्राणी भी रहते हैं। वास्तव में ये इंसान के वेश में किसी नरपिशाच से कम नहीं। जी हां कुछ ऐसी ही कहानी है इस नरपिशाच की...
3 of 6
d
पाकिस्तान के सरगोधा में रहने वाले इस शख्स का नाम मोहम्मद रियाज है। यह कराची के एक कब्रिस्तान में करीब 15 साल कब्रों में पानी देने का काम किया करता था। इस दौरान उसने कब्रिस्तान में मौजूद करीब 50 मुर्दा औरतों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर एक दिन उसका इस घिनौने चेहरे से पर्दा उठा गया और सबके सामने उसकी यह सच्चाई आ गई। कब्रिस्तान में जब वह फिर से ऐसी ही एक कार्रवाई को अंजाम देने जा रहा था तो उसे लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
4 of 6
d
उसके बाद रियाज को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रियाज ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर किया। उसने पुलिस को बताया वह करीब 50 मुर्दा औरतों के साथ रेप कर चुका है। इस काम में उसका एक साथी और शामिल था। रियाज ने उसका नाम वजीरा बताया। रियाज ने कहा कि वह भी उसके साथ कब्रिस्तान में काम किया करता था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। रियाज का ये वीडियो यूट्यूब पर देखा जा सकता है जिसमें वह एक पाकिस्तानी रिपोर्टर के सामने अपने गुनाहों के बारे में बताता है।
5 of 6
demo
सलाखों के पीछे पहुंच चुका नरपिशाच जब रिपोर्टर के सामने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे करता है तो वह भी स्तब्ध खड़ी रह जाती है। रियाज ने बताया ''मैंने और वजीरा ने मिलकर 48 मुर्दा औरतों के साथ रेप किया। सिर्फ इतना ही नहीं वजीरा की मौत के बाद भी रियाज ने दो और मुर्दों के साथ शरीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की। रियाज ने कहा कि कब्रिस्तान में जब शव आते थे तो हम यह देख लेते थे कि मर्द है या औरत... और जब लोग किसी औरत या लड़की की लाश को दफ्न करके चले जाते थे तो हम फिर से कब्र खोदकर उसे बाहर निकाल लेते थे और फिर कब्र में उतरकर वारदात को अंजाम देते थे। रियाज ने कहा कब्र में पहले वजीरा उतरता था। उसके बाद मैं जाता था। रियाज ने बताया कि मुझे वजीरा ने बहका दिया था।
वहीं, जब रियाज से पूछा गया कि वो किस तरह से मुर्दा में ये पहचानते थे कि वह मर्द है या औरत है, उसने बताया कि औरतों को दफनाते समय पर्दा डाला जाता है, इससे हम पहचान कर लेते थे।
रियाज ने ये भी बताया कि आखिरी बार जब वह कब्र में उतरा था तो उसने मुर्दा की आंखों से निकलती रोशनी देखी। जिसके बाद उसे तेज झटका लगा और वह तौबा कर वहां से डरकर भागा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ही पूरा खुलासा हुआ कि वह पिछले कई सालों से अपने साथी के साथ मुर्दा औरतों के साथ दरिंदगी कर रहा था।