फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को विष्णु का अवतार मानता है ये सरकारी बाबू, तपस्या में लीन होकर चमत्कारी ढंग से निपटाता है काम

Sat, 19 May 2018 12:26 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
government officer
खुद को विष्णु का अवतार मानने वाला एक सरकारी बाबू देखिए कैसे तपस्या में लीन होकर चमत्कारी ढंग से निपटा लेता है अपने सारे काम। जी हां, इसके बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...
विज्ञापन

2 of 3
government officer
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुजरात सरकार का यह सरकारी अधिकारी दावा कर रहा है कि वह भगवान विष्णु का दशम अवतार 'कल्कि' है और वह ऑफिस नहीं आ सकता। इससे भी ज्यादा हैरानी भरा ऑफिस न आने का कारण है। दरअसल जब उनसे ऑफिस न आने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा वह अभी तपस्या में लीन है, इस कारण वह अभी ऑफिस आने में असमर्थ हैं। सरकारी बाबू का कहना है कि वह विश्व का अंत: करण बदलने के लिए तपस्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
kalki avtaar
कारण बताओ नोटिस के जवाब में सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र फेफर ने कहा कि उसकी तपस्या को धन्यवाद, कि देश में अच्छी बारिश हो रही है। फेफर को जारी किया गया यह नोटिस और उसका विचित्र जवाब वायरल हो रहा है। फेफर ने मीडिया के सामने कहा, ‘आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं वस्तुत: भगवान विष्णु का दशम अवतार हूं और आने वाले दिनों में मैं इसे साबित कर दूंगा। मैं मार्च 2010 में कार्यालय में था तो मैने महसूस किया कि मैं कल्कि अवतार हूं। तब से मेरे पास दिव्य शक्तियां हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें