फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां' को समर्पित एक अनोखा म्यूजियम, जिसमें ऐसी-ऐसी 35000 चीजें...आज तक देखी नहीं होंगी कहीं

Sat, 01 Sep 2018 05:41 PM IST
मुंबई से लौटकर मोहित धुपड़, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
आई म्यूजियम मुंबई
क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा अनोखा म्यूजियम है, जो मां को समर्पित है। इसमें महिलाओं से जुड़ी ऐसी-ऐसी करीब 35000 से ज्यादा चीजें मौजूद हैं, जिन्हें कभी देखा नहीं होगा आपने।
विज्ञापन

2 of 5
आई म्यूजियम मुंबई
ये म्यूजियम महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे जिले में मौजूद है। इस म्यूजियम में दक्षिण भारत खासकर मराठी संस्कृति और गृहस्थ जीवन में इस्तेमाल होने वाली सैंकड़ों वर्ष पुरानी चीजें सहेज कर रखी गई हैं। यह म्यूजियम शोधकर्ता डा. विठ्ठल वेंकटेश कामत ने करीब 30 वर्ष की मेहनत का नतीजा है। पेशे से वेंकटेश कामत एक होटेलियर हैं, लेकिन उनका यह अनोखा शौक आज एक विशाल म्यूजियम का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
आई म्यूजियम मुंबई
'आई' म्यूजियम के नाम से मशहूर इस संग्रहालय को उन्होंने पूरी दुनिया की ‘आई’ यानी माताओं को समर्पित किया है। इन चीजों को जुटाने के लिए उन्होंने करीब तीन दशक तक महाराष्ट्र व आसपास के अन्य इलाकों को खाक छानी और देश को यह नायाब दुनिया दिखाई। आज इस म्यूजियम को दुनिया भर से लोग देखने और जानने के लिए आते हैं, लेकिन शायद अपने देश में बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं।

4 of 5
आई म्यूजियम मुंबई
इस म्यूजियम को खंगालने के बाद एक रोचक किस्सा यह जानने को मिला कि 17वीं शताब्दी में महाराष्ट्र की महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा थी। सुरक्षा का भी इंतजाम उन महिलाओं की शृंगार शैली में ही छिपा होता था, जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर किया जाता था। दरअसल ये महिलाएं अपने बालों को एक खास डिजाइन से तैयार हथियारनुमा हेयर पिन से बांधती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आई म्यूजियम मुंबई
ये हेयरपिन काफी लंबे और आगे से बेहद नुकीली होते थी, ताकि अपनी सुरक्षा के समय ये महिलाएं इन हेयरपिन को एक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल कर सकें। इसी तरह की सैकड़ों वर्ष पुरानी हजारों घरेलू वस्तुएं महाराष्ट्र मुंबई व पुणे के ‘आई’ (मराठी भाषा में मां) म्यूजियम में सहेजकर रखी गई हैं। यह सब जानकारी म्यूजियम की गाइड काजल ने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें